पवन कपूर होंगे यूएई में भारत के राजदूत, इजरायल में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वह 1983 बैच के आईएफएस अधिकारी नवदीप सिंह पुरी की जगह लेंगे जो अक्टूबर 2016 से यूएई में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी सूचना दी। मंत्रालय ने बताया कि पवन कपूर जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि पवन कपूर (1990 बैच के आईएफएस अधिकारी) को यूएई में अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। पवन कपूर इजरायल में भारत के राजदूत रह चुके हैं। पवन कपूर मास्को, कीव, लंदन और जेनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले महीने ही इजरायल में उनकी जगह नए प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। पवन कपूर दिल्ली में विदेश मंत्रालय और पीएमओ में भी काम कर चुके हैं।
Ministry of External Affairs (MEA): Pavan Kapoor has been appointed as the next Ambassador of India to the United Arab Emirates (UAE). pic.twitter.com/92boe269Z9
— ANI (@ANI) August 28, 2019
ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का बड़ा बयान- पाकिस्तान से अब केवल PoK पर होगी बात
कपूर को 2010 से 2013 तक भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्रालय द्वारा इस घोषणा के बाद नवदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि सरकार ने मेरे प्रिय मित्र और सहयोगी पवन कपूर को यूएई में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। पवन कपूर बहुत अनुभवी और सक्षम राजनयिक हैं।'
ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अक्टूबर में करेगी सुनवाई