Bihar News: वायु गुणवत्ता सुधार की पहल: वर्ष 2024-25 में लगाए गए 1.99 लाख पौधे, फ्लाईओवर के नीचे हुआ सौंदर्यीकरण

पटना पार्क डिवीजन ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण के स्तर को संबोधित करने के लिए बेकार पड़े फ्लाईओवर स्थानों को हरी जगहों में बदलने की परियोजना शुरू की है, जिसमें 199,466 पेड़ लगाए गए हैं।

बढ़ती ट्रैफिक समस्या और वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए, पटना पार्क प्रमंडल ने एक अनोखी पहल की है। शहर के विभिन्न फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े स्थानों को सौंदर्यीकरण कर हरित क्षेत्र में तब्दील किया गया है। इस परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कुल 199,466 पौधों का वृक्षारोपण एवं रख-रखाव कार्य किया गया है।

Patna Transforms Flyover Spaces into Green Areas

पटना में पिछले वर्षों में यातायात की भीड़ और औद्योगिकीकरण के चलते वायु एवं ध्वनि प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा था। इस समस्या का समाधान करते हुए राज्य में पहली बार पटना स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहली बार फ्लाईओवर के नीचे के खाली क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया गया है। चिरैयाटांड़ चौराहा से लेकर जीपीओ गोलंबर के फ्लाईओवर, वीरचंद पटेल पथ का फ्लाईओवर, आर ब्लॉक, बेली रोड, पटेल चौक से हार्डिंग रोड ,सरपेन्टाइन नाला, दीघा गोलंबर, कदंबकुआ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विकास किया गया। इन स्थानों पर अवैध अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को भी दूर किया गया।

इन जगहों पर इस बात का विशेष ध्यान दिया गया कि फ्लाईओवर के नीचे सूर्य की रोशनी पहुंच सके। इसके लिए मिट्टी भराई, घेरान का निर्माण, विशेष लैंडस्केपिंग तकनीकों का उपयोग किया गया। इस प्रयास से न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाया गया है, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है। यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि जनता में जागरूकता भी बढ़ाती है। अब फ्लाईओवर के नीचे जगहें बस आवागमन का माध्यम नहीं रहकर हरियाली से भरपूर स्थल बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+