बिहार के आसरा होम से दो लड़कियां फरार, इससे पहले दो की हुई थी मौत
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में आसरा होम एक बार फिर से चर्चा में है। यहां से दो लड़किया फरार हो गई हैं, इस बात की पटना पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार एक लड़की आसरा होम के किचन से जबकि दूसरी लड़की खिड़की से कूदकर भाग गई है। पता चला है कि दोनों लड़कियां मानसिक रूप से कमचोर हैं। लड़कियों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग सका है। दोनों लड़कियां किस शेल्टर होम से यहां पहुंची थी यह भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दोनों लड़कियां किस शेल्टर होम से यहां पहुंची थी यह भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह एनजीओ पटना के राजीव नगर में स्थित है। जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां मूक बधिर हैं, जिसमे से एक की उम्र 30 वर्ष, जबकि दूसरी की उम्र 35 वर्ष है। दोनों ही लड़कियां बुधवार देर रात फरार हो गई हैं। आसरा होम की अधीक्षक डेजी और गार्ड को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह तक नहीं थी। लेकिन जब नौकारी ने लड़कियों की गिनती शुरू की तो पता चला की दो लड़कियां गायब हैं।
दोनों तलाश की गई गई, लेकिन जब उनका पता नहीं चला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर रोहन कुमार छानबीन करने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि इससे पहले यहां की दो लड़कियों की इलाज में लापरवाही की वजह से मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने मनीष दयाल और चिरंतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था, इन दोनों पर पैसे के गबन का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications