बिहार: पटरी से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस की चार बोगियां, मची अफरातफरी
पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर स्टेशन पर जनसाधरण एक्सप्रेस की चार बोगियां पटरी से उतर गई। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से दिल्ली के लिए के लिए रवाना हो रही जनसधारण एक्सप्रेस की 4 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार बेहद कम थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन हादसे की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में ट्रेन से नीचे उतर आए।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। केवल कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। हादसे के फौरन बाद ही जीआरपी, आरपीएफ समेत तमाम रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। रेल अधिकारियों ने ट्रेन की डीरेल बोगियों को हटाने का काम शुरू कर दिया।
वहीं स्टेशन पर 4 नबंर प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया।माना जा रहा है कि देर रात ट्रेन को दिल्ली के रवाना कर दिया जाएगा। वहीं हादसे की वजहों का पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications