Bihar News: पटना को मिला देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर

पटना भारत का पहला दो-लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर शुरू करने के लिए तैयार है, जो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है और ट्रैफिक को कम करता है। यह परियोजना, जिसकी लागत 422 करोड़ रुपये है, शहरी गतिशीलता को बढ़ाएगी और प्रमुख मार्गों तक पहुंच में सुधार करेगी।

राजधानी पटना को देश का पहला टू लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सैगात मिलने वाला है। यह डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर गांधी मैदान से पीएमसीएच होते हुए अशोक राजपथ, साइंस कॉलेज और एनआईटी को जोड़ेगा।

Patna Launches First Double Decker Corridor

इस अनोखे फ्लाईओवर से गांधी मैदान से अशोक राजपथ वाले रास्ते में मिलने वाले जाम से लोगों को स्थाई निजात मिलेगी और यह ट्रैफिक का सीधा समाधान साबित होगा। इस परियोजना पर कुल 422 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 15 जनवरी, 2022 को शुरू हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 मई, 2025 को पूरा हो चुका है।

डबल डेकर के ऊपरी डेक की कुल लंबाई 2175.50 मीटर है, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक जाती है। वहीं, निचले डेक की कुल लंबाई 1449.30 मीटर है। यह पटना कॉलेज से गांधी मैदान को जोड़ती है। इसकी यातायात की दिशा साइंस कॉलेज से गांधी मैदान की ओर होगी। इस डबल डेकर ब्रिज से न केवल अशोक राजपथ जैसे व्यस्तम मार्गों में लोगों को जाम से निजात मिलेगी बल्कि इसे गांधी मैदान से कृष्णा घाट और गंगा पथ से भी जोड़ा गया है। यह कॉरिडोर गायघाट, पटना सिटी और कच्ची दरगाह तक की पहुंच को भी सुगम बनाएगा। आने वाले दिनों में पीएमसीएच के मल्टी लेवल कार पार्किंग से भी इसे कनेक्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+