Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

बिहार पर्यटन विभाग पटना के गंगा घाटों पर हेलीकॉप्टर जॉय राइड के साथ छठ पर्व के अनुभव का विस्तार करता है। प्रति व्यक्ति 2100 रुपये की कीमत पर, सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक छह दैनिक स्लॉट 10 से 16 नवंबर के बीच चलेंगे, जिसके बाद नियमित सप्ताहांत बढ़ाए जाएंगे। बिहार पर्यटन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है।

पटना, 10 नवंबर: छठ महापर्व के दौरान पटना के गंगा घाटों की रौनक और शहर की खूबसूरती अब आसमान से भी देखने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का विस्तार करते हुए पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इसके तहत लोग महज 2100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर हेलीकॉप्टर से पटना के मनोरम दृश्यों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे।

Patna Chhath Helicopter Joy Ride

इस दौरान पर्यटक गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और छठ के उत्सवी माहौल को आसमान से देख पाएंगे। इस पहल का उद्देश्य छठ के पारंपरिक उत्साह के साथ पर्यटन और रोमांच का नया अनुभव जोड़ना है।

पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए 10 नवंबर से विशेष बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेवा 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए हर दिन छह स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, 19 नवंबर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड की नियमित सुविधा शनिवार और रविवार के साथ प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को भी उपलब्ध होगी।

आसमान से दिखेगी छठ की रौनक

छठ बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोकआस्था का प्रमुख पर्व है। इस दौरान गंगा सहित विभिन्न नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

घाटों की सजावट, आकर्षक रोशनी और भक्तिमय माहौल पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग देते हैं। हेलीकॉप्टर जॉय राइड के जरिए पर्यटक गंगा के विस्तृत प्रवाह, नदी किनारे बसे शहर और पटना के खूबसूरत नजारों को एक अलग नजरिये से देख सकेंगे।

ऑनलाइन करा सकते हैं बुकिंग

पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को यादगार अनुभव उपलब्ध कराना है। हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद लेने के इच्छुक लोग बिहार पर्यटन के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल के माध्यम से अपनी सीट आरक्षित करा सकते हैं। बुकिंग वेबसाइट: https://booking.tourism.bihar.gov.in किराया: 2,100 रुपये प्रति व्यक्ति विशेष सेवा: 10 से 16 नवंबर, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+