'पत्नी ICU में, मेरे शरीर पर टांके लगे', पिटबुल के हमले में घायल शख्स की आपबीती, अब सामने आया खौफनाक Video

पटियाला के घुम्मन नगर में एक कपल के साथ जो हुआ, उसकी तस्वीरें और CCTV फुटेज किसी को भी डरा सकती हैं। यस बैंक में काम करने वाले अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शिफाली सिर्फ किराए का मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही मेन गेट की कुंडी खुली, अंदर से एक खूंखार पिटबुल बाहर झपटा और सीधा शिफाली पर हमला कर दिया।

इस जानलेवा हमले का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। पत्नी को हाथ की सर्जरी करानी पड़ी, जबकि अंकित की पीठ और थाइज समेत शरीर के कई हिस्सों में टांके आए हैं।

Patiala Pitbull Attack ankit Sabharwal and wife injured ICU cctv video

किराए का घर ढूंढने निकले थे, अस्पताल पहुंच गए

आर्य समाज चौक के रहने वाले अंकित सभरवाल अपनी पत्नी शिफाली के साथ प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर शाम को घुम्मन नगर गए थे। शिफाली एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में टीचर हैं। वे दोनों प्रॉपर्टी डीलर के साथ गेट के बाहर खड़े होकर बात ही कर रहे थे। डीलर ने जैसे ही दरवाजा खोला, अंदर मौजूद पिटबुल बिना संभलने का मौका दिए सीधे बाहर आ गया। कुत्ते ने सबसे पहले शिफाली को नीचे गिराया और उनके पैरों और बाजुओं को नोचना शुरू कर दिया।

अंकित सभरवाल ने कहा,

"अंकित ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, "हम तो सिर्फ किराए का मकान देखने गए थे। गेट की कुंडी खुलते ही पिटबुल ने हम पर हमला कर दिया। मेरी पत्नी को इतनी गंभीर चोट लगी कि उसके हाथ की सर्जरी करनी पड़ी। मेरे पैर, पीठ और शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म हैं और टांके लगे हैं। अगर आसपास के लोग समय पर नहीं पहुंचते तो शायद हम दोनों की जान भी जा सकती थी। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।"

पत्नी को बचाने कूदे पति की पीठ चबा डाली

अपनी पत्नी को दर्द से तड़पते देख अंकित तुरंत कुत्ते से भिड़ गए। उन्होंने अपने हाथों से कुत्ते को हटाने की कोशिश की, लेकिन पिटबुल इतना हिंसक हो चुका था कि उसने अंकित की थाइज और पीठ को अपने जबड़े में दबोच लिया। कुत्ते की मालकिन एक बुजुर्ग महिला डंडा लेकर बाहर आईं और उसे मारने लगीं। डीलर ने भी डंडा छीनकर कुत्ते को पीटा, लेकिन कुत्ता अंकित को छोड़कर फिर से शिफाली की बाजू पर झपट पड़ा।

50 डंडे पड़े तब जाकर छूटे जबड़े

चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी लाठियां और वाइपर लेकर दौड़े। करीब 5-6 लोगों ने मिलकर पिटबुल पर 40 से 50 बार ताबड़तोड़ वार किए। इतने डंडे खाने के बाद जाकर खूंखार कुत्ते ने महिला का हाथ छोड़ा और घर के अंदर भागा। अगर वक्त पर पड़ोसी मदद के लिए न आते, तो यह हमला जानलेवा साबित हो सकता था।

अंकित सभरवाल ने कहा,

"मेरी पत्नी की बाजुओं और थाइज पर बहुत गहरा जख्म हुआ है। उसकी मेजर सर्जरी हुई है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। कुत्ते को बचाने आई उसकी मालकिन के रोकने पर भी वह नहीं रुका। हमें सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ चाहिए।"

पत्नी की सर्जरी, पुलिस और मेयर का एक्शन

हमले के बाद खून से लथपथ अंकित किसी तरह अपनी पत्नी को लेकर पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। अंकित के शरीर और पैर में गहरे घाव हैं, जहां टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन शिफाली के हाथ की मेजर सर्जरी हुई है और वह आईसीयू में ऑब्जर्वेशन पर हैं।

अंकित ने इस मामले में अनाज मंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिफाली की हालत में सुधार होते ही पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी। इस दर्दनाक घटना पर गुस्सा जताते हुए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा है कि शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पूरी तरह बैन लगाया जाएगा। नगर निगम की अगली मीटिंग में इसका प्रस्ताव पास किया जाएगा।

पटियाला में पिटबुल पर बैन की तैयारी

घटना के बाद इलाके में नाराजगी है। पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा है कि शहर में पिटबुल जैसी आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर रोक लगाने की तैयारी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। फिलहाल इस मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पालतू कुत्ता अगर लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+