महाराष्ट्र: डंके की चोट पर ट्रेन को लूटा और हो गए फरार
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सिग्नल से छेड़छाड़ करके महालक्ष्मी एक्सप्रेस में बुधवार देर रात डकैती करने की घटना घटी। जेजुरी-राजेवाडी स्टेशन के पास देर रात डेढ़ बजे के करीब यह घटना घटी। इस डकैती में पांच से छह लोग ट्रेन में जबरदस्ती घुसे और यात्रियों के पैसे, सोने के गहने साथ ही मोबाइल जैसी कीमती सामान लूट कर चले गए।

महालक्ष्मी एक्स्प्रेस बुधवार देर रात मुंबई से कोल्हापुर की ओर जा रही थी। यह गाड़ी डेढ़ से पौने दो बजे के करीब जेजुरी-राजेवाडी स्टेशन के पास पहुंची थी। इस स्थान में पांच से छह लोगों की टोली रुकी हुई थी। सिग्नल को खराब करके यह टोली ट्रेन में जबरन घुसी और यात्रियों के कीमती सामान लूट कर फरार हो गए।
लुटेरों ने ट्रेन में 10 से 15 मिनट तक आतंक मचा कर रखा था लेकिन रेलवे कर्मचारियों और रेलवे पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं पड़ी कि ट्रेन में लुटेरे जबरन घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। ट्रेन स्टेशन पर छूटने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर उतरकर इस वारदात की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। सतारा, कराड, मिरज, कोल्हापुर रेलवे पुलिस में यह शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications