टिशू पेपर ने बदल डाली किस्मत! टाइट सिक्योरिटी में रेल मंत्री तक ऐसे पहुंचाया बिजनेस आइडिया, 6 मिनट में आया कॉल
कहते हैं अगर मेहनत और लगन से कोई काम किया जाए तो उसमें सफलता मिलनी तय है। एक बिजनेसमैन पर ये लाइन एकदम फिट बैठती है। बिजनेसमैन अपना एक आइडिया काफी समय से एग्जीक्यूट करना चाहते थे मगर ये हो नहीं पा रहा था। फिर अचानक एक दिन फ्लाइट में उनकी मुलाकात रेल मंत्री से हुई तो उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई।
दरअसल, अक्षय सतनालीवाला नाम का बिजनेसमैन फ्लाइट से दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। इतने में उसकी मुलाकात रेल मंत्री से हुई। शख्स ने रेल मंत्री से अपने बिजनेस आइडिया की बात करना शुरू कर दिया। वो अपने आप को रोक नहीं सका और ऐसा मौका न जाने फिर कभी मिलता भी या नहीं।

फ्लाइट में रेल मंत्री के लिए खास प्रोटोकॉल के चलते वो अपनी बात रेल मंत्री तक पहुंचा नहीं पा रहे थे। ऐसे में कई जुगत भिड़ाने के बाद जाकर उन्हें रेल मंत्री तक टिशू पेपर के जरिये अपनी बात पहुंचाने का मौका मिला। इसके बाद वो रेल मंत्री को ये टिशू पेपर देने में कामयाब रहे।
इसके बाद छह मिनट के भीतर सतनालीवाला को पूर्वी रेलवे मुख्यालय के महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से फोन कॉल आया। इसके बाद उनसे एक बैठक भी तय की गई। इस बैठक में पूर्वी रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे। रेलवे सूत्रों की मानें तो बिजनेसमैन ने देश के कई हिस्सों जैसे कि छत्तीसगढ़ के रायपुर और ओडिशा के राजगंगापुर और अन्य समूहों में अलग-अलग बिजनेस को इनपुट और ठोस कचरे को योजनाबद्ध तरीके से प्रवाह के बारे में बात की थी।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, बिजनेसमैन के आइडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे ने कुछ शर्तों की पेशकश की है। रेलवे मार्ग के माध्यम से ठोस और प्लास्टिक कचरे के इतनी बड़ी मात्रा में परिवहन से कचरे को डंप करने में मदद मिलेगी, जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications