IGI हवाई अड्डे पर संदिग्ध वस्तु के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित टर्मिनल 3 पर एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) रोका था। वो दिल्ली से गुवाहाटी की हवाई यात्रा के लिए सुरक्षा जांच से गुजर रहा छा, उसी दौरान उस पकड़ा गया CISF ने यात्री को 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया। यात्री की शर्ट के नीचे एक इलेक्ट्रानिक सामान पाया गया जिसके हिरासत में लिया गया उसमें 4 बैटरी लगी हुई थी। यात्री से जब पूछताछ की गई तो वो कोई ठोस वजह नहीं बता सका, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
इससे पहले शुक्रवार को ही हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक शख्स को अवैध तरीके से सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 800 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार दुबई से 53 वर्षीय यात्री हवाई अड्डे पर आया था। यात्री जब ग्रीन चैनल के बाद आगे गया तो उसे कस्टम विभाग ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बैग से सोने की 7 बिस्किट बरामद हुई।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो, देखिए एयरपोर्ट पर आपके सामान के साथ क्या होता है