फ्लाइट से यात्री को जाना था पटना, Indigo ने भेज दिया उदयपुर, DGCA ने दिए जांच के आदेश

फ्लाइट से यात्री को जाना था पटना, Indigo ने भेज दिया उदयपुर, DGCA ने दिए जांच के आदेश

inigo

पिछले कई दिनों से इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट सुर्खियों में है। टिकट के नाम पर मोटी कीमत वसूलने वाली एक एयरलाइन्‍स एक बार फिर अपनी लापरवाही के कारण चर्चा में है। दरअसल, इंडिगो फ्लाइट से एक यात्री को पटना जाना था लेकिन उसे एयरलाइन्‍स ने लापरवाही से उदयपुर भेज दिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच करने का आदेश दिया है।

ये घटना 30 जनवरी की है, यात्री ने पटना जाने के लिए इंडिगो से टिकट बुक करवाया था लेकिन वो यात्री गलती से उदयपुर की फ्लाइट में बैठ गया। इंडिगो की इतनी लापरवाही कि कहीं भी ये नहीं चेक हुआ कि वो यात्री गलत फ्लाइट में यात्रा कर रहा है। यात्री जब उदयपुर पहुंचा तब उसे पता चला कि वो पटना के बजाय उदयपुर पहुंच गया है।

पटना के बजाय उदयपुर पहुंचे यात्री के बारे में जब इंडिगो को पता चला तो उसने दूसरे दिन पटना भेजा गया।
डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि ये यात्री का नाम अफसर हुसैन है जो 30 जनवरी को दिल्‍ली से पटना जाने वाला था लेकिन गलती से वो उदयपुर की फ्लाइट में बैठ गया। जब अफसर की फ्लाइट जब उदयपुर में लैंड की तब उसे पता चला वो गलती से उदयपुर की पहुंच चुका है।

इसके बाद यात्री ने उदयपुर एयरपोर्ट अधिकारी को जानकारी दी और अधिकारियों ने इंडिगो एयरलाइन्‍स को इस मामले की जानकारी दी। इंडिगो को जब इसकी जानकारी मिली तो यात्री को अगले दिन 31 जनवरी को उसे एक अन्‍य फ्लाइट से पटना भेजा।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA)ने कहा कि हमने इंडिगो एयरलाइन्‍स से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है और जांच कर रहे है। अधिकारियों ने कहा इसके बाद सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन्‍स से पूछा है कि आखिर कैसे ये शख्‍स पटना के बजाय उदयपुर पहुंचा। बोर्डिंग करते समय एयरलाइन्‍स ने क्‍यों ये बात नोटिस नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+