पैसेंजर ने AIR INDIA फ्लाइट को बताया बैलगाड़ी से बेहतर, खाई फिर कभी ना बैठने की 'कसम', जानें ऐसा क्या हुआ?
Air India Flight: एयर इंडिया के बुरे अनुभव से जूझे एक वीआईपी पैसेंजर ने फिर कभी एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट पर सवार होने से तौबा कर ली है। पैसेंजर का एक्सपीरियंस इतना खराब रहा है कि उसने दो टूक कहा दिया कि, "बैलगाड़ी ले लूंगा, लेकिन आपकी एयरलाइन नहीं लूंगा।"
दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में यात्रा करने वाले पुणे बेस्ड राइटर और एक स्टार्टअप कंपनी के वाइज प्रेसिडेंट आदित्य कोंडावर ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए एयरलाइंस कंपनी को खरी-खरी सुनाई है।

पैसेंजर आदित्य कोंडावर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि उनको बेंगलुरु से पुणे जाने तक के लिए एयरलाइन की वजह से काफी काफी कष्ट उठाना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस को टैग करते हुए एक्स पोस्ट पर यात्री ने लिखा, 'मुझे कल रात सबसे बड़ा सबक सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।' जिस पर एयरलाइंस कंपनी भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
आदित्य कोंडावर के अनुसार उन्हें 24 जून को बेंगलुरु से पुणे के लिए एयर इंडिया की उड़ान के दौरान काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू से पुणे जाने वाली उड़ान में 2 घंटे से अधिक की देरी और विमान की खराब स्थिति जैसे की गंदी सीटें और बदबू से हो आहत थे।
खाई फिर कभी ना यात्रा करने की कसम
अपने साथ हुए इस घटना से वो इतने परेशान हो गए कि उन्होंने फिर कभी एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं लेने की कसम तक खा ली।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- एयर इंडिया, कल रात मुझे एक बहुत ही मूल्यवान सबक सिखाने के लिए धन्यवाद। कभी नहीं और मैं इसे पूरी गंभीरता से कहना चाहता हूं, मैं अपने जीवन में फिर कभी एयर इंडिया एक्सप्रेस या एयर इंडिया से उड़ान नहीं भरूंगा।"
Dear @AirIndiaX , Thank you for teaching me a very valuable lesson last night
— Aditya Kondawar (@aditya_kondawar) June 25, 2024
Never and I mean it with all seriousness - I am never flying Air India Express or Air India in my life again - I will pay 100% extra cost if needed but will take other airlines that are on time (only…
"बैलगाड़ी से यात्रा करूंगा, लेकिन..."
उन्होंने आगे लिखा- "बैलगाड़ी से यात्रा करूंगा, लेकिन आपकी एयरलाइन से नहीं। 9.50 बजे उड़ान 12.15/12.20 बजे रवाना हुई। उड़ान बदबूदार थी और सीटें बहुत गंदी और दाग-धब्बों से भरी हुई थीं। कल सुबह 1.50 बजे पुणे से बेंगलुरू तक अपना दिन शुरू किया। एक बड़ी फैक्ट्री से गुजरा और कई प्रबंधन बातचीत में बैठा। सुबह 3 बजे घर पहुंचा। टाटा समूह और उनके लीडर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैं उनसे हमेशा पूर्णता की अपेक्षा करता हूं और ईमानदारी से कहूं तो यह एक आपदा है!"
एयर इंडिया ने दी प्रतिक्रिया
वहीं पोस्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जल्द ही उनकी परेशानी का जवाब दिया और समस्या को तुरंत ठीक करने का वादा किया। एयरलाइंस ने जवाब में कहा, "हेलो आदित्य! हम आपकी उड़ान के दौरान व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। कृपया ध्यान दें कि उड़ान हमारे नियंत्रण से परे कारणों से विलंबित हुई थी। हम आपके द्वारा विमान में किए अनुभव के संबंध में उठाए गए मुद्दे पर गौर करेंगे और इसे तुरंत ठीक करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications