सबसे बड़े इलेक्टोरल ट्रस्ट ने BJP को दिया 144 करोड़ का चंदा, कांग्रेस को मिले केवल 10 करोड़
नई दिल्ली। जनता के अच्छे दिन आए चाहे नहीं लेकिन भाजपा के अच्छे दिन जरूर चल रहे है। क्योंकि देश के सबसे बड़े इलेक्टोरल ट्रस्ट Prudent Electoral Trust ने बीते वित्त वर्ष 2017-18 में अपने 169 करोड़ रुपये के फंड में से 144 करोड़ रुपये बीजेपी को डोनेट करने का फैसला किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रस्ट को सहयोग देने वाली सबसे बड़ी कंपनी DLF है।

ट्रस्ट को डीएलएफ और अन्य कंपनियों ने मिला करोड़ों का सहयोग
डीएलएफ ने ट्रस्ट को 52 करोड़ रुपए का सहयोग दिया है। जबकि भारतीय ग्रुप ने 33, श्रॉफ समूह के यूपीएल ने 22 और गुजरात के टोरेंट ग्रुप ने 20 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। जबकि डीसीएस श्रीराम ने 13 करोड़, कैंडिला ग्रुप ने 10 करोड़ और हल्दिया एनर्जी ने 8 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी।

कांग्रेस को मिले केवल 10 करोड़
डोनेशन के रूप में भाजपा को 144 करोड़ रुपए देने वाले इस ट्रस्ट ने पैसे के संकट से जूझ रही कांग्रेस को केवल 10 करोड़ रुपए दिया है। जबकि ओडिशा के बीजू जनता दल को 5 करोड़ रुपए चंदा के रूप में दिया है। बता दें कि यह ट्रस्ट पहले से ही राजनीतिक पार्टियों को चंदा देते आ रहा है। इस ट्रस्ट ने समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल जैसी कई पार्टियों को चंदा दिया है।

90 प्रतिशत कंपनियां इसी ट्रेस्ट को दे रही दान
रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 90 प्रतिशत कंपनी ऐसी है जों इसी ट्रस्ट को दान देती रही हैं। इस ट्रस्ट ने 2017-18 में 18 किस्तों में भाजपा को 144 करोड़ रुपए दान में दिया है। जबकि साल 2014 में 41.37 करोड़, 2015 में 106 करोड़, 2016 में 45 करोड़ और 2017 में 252 करोड़ रुपए भाजपा को दिए। बता दें कि देश में ऐसे कुल 22 इलेक्टोरल ट्रस्ट हैं। इसमें सबसे बड़ा आदित्य बिड़ला ग्रुप का एबी जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट है।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications