बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, 68 वर्षीय अभिनेता माधव मोघे का हुआ निधन, लास्ट स्टेज में था कैंसर

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, 68 वर्षीय अभिनेता माधव मोघे का हुआ निधन, लास्ट स्टेज में था कैंसर

मुंबई, 12 जुलाई: बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। दामिनी, घटक, पार्टनर और विनाशक जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का रविवार (11 जुलाई) को 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। माधव मोघे को फेफड़ों का कैंसर था, दो लास्ट स्टेज में पहुंच चुका था। माधव मोघे एक्टर से ज्यादा मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर ज्याजा फेमस थे। वह कई बार टीवी पर फिल्म शोले के 'ठाकुर' का किरदार निभाया करते थे।

Madhav Moghe

लगभग एक महीने से माधव मोघे की तबीयत ठीक नहीं थी। जब अभिनेता के परिवाप वाले उन्हें अस्पताल ले गए तो उन्हें लग्स कैंसर के बारे में पता चला था। उनकी बेटी प्राची ने मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, ''आज (रविवार) सुबह उनके आवास पर उनका निधन हो गया। उन्हें लास्ट स्टेज में फेफड़ों के कैंसर का पता चला था। उन्हें शनिवार को अस्पताल से घर वापस लाया गया था।''

अभिनेता माधव मोघे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म दामिनी से की थी। जिसमें ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री और सनी देओल लीड रोल में थे। उनकी आखिरी फिल्म 2011 में आई थी। फिल्म का नाम था- जाना पहचान। इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर और रंजीता कौर भी थे। वह टीवी शो में भी दिखाई दिए और अपने स्टेज शो के लिए लोकप्रिय थे।

माधव मोघे साल 1990 में सचिन पिलगांवकर द्वारा होस्ट किए गए कार्यक्रम ''एक दो तीन'' में नियमित रूप से दिखाई दिए थे। लेकिन अभिनेता माधव मोघे सबसे ज्यादा फेमस अपने मिमिक्री के लिए थे। शोले फिल्म में ''ठाकुर'' के किरदार की गई मिमिक्री के लिए माधव मोघे बहुत फेमस हुए थे। अभिनेता इसके अलावा सौदागर, चुपके-चुपके, गुप्त जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+