'विभाजन' का Video ट्वीट कर भाजपा ने नेहरू पर साधा निशाना, कांग्रेस ने भी कुछ यूं दिया जवाब

'विभाजन' का Video ट्वीट कर भाजपा ने नेहरू पर साधा निशाना, कांग्रेस ने भी कुछ यूं दिया जवाब

नई दिल्ली, 14 अगस्त: देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज 14 अगस्त को देश के 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर एक वीडियो जारी किया है। इस सात मिनट के वीडियो में बीजेपी ने जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी द्वारा जारी इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी पलटवार किया है।

Recommended Video

      Independence Day 2022: विभाजन और Nehru पर BJP के Video से मचा हंगामा | वनइंडिया हिंदी | *offbeat
      Partition Horrors Remembrance Day BJP Congress Jawaharlal Nehru

      दरअसल, बीजेपी ने रविवार 14 अगस्त को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से विभाजन का वीडियो ट्वीट किया है। विभाजन का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,

      जिन लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, मूल्यों, तीर्थों का कोई ज्ञान नहीं था, उन्होंने मात्र तीन सप्ताह में सदियों से एक साथ रह रहे लोगों के बीच सरहद खींच दी। उस समय कहां थे वे लोग जिन पर इन विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने की जिम्मेदारी थी?

      बीजेपी ने जो वीडियो ट्वीट किया है वो 1947 की घटनाओं पर अपना वर्जन जारी किया है। सात मिनट के इस वीडियो में भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं, मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग की पाकिस्तान बनाने की मांग के आगे नेहरू को झुकने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके साथ ही सवाल किया गया कि एक व्यक्ति जिसे भारतीय सांस्कृतिक विरासत का कोई जानकारी नहीं है, उसे केवल कुछ हफ्तों में भारत को बाटंने की अनुमति कैसे दी गई।

      पूरे वीडियो में नेहरू के दृश्य दिखाए गए हैं, इसके साथ ही वॉयस ओवर में बंटवारे की भयावहता को बयां किया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल 14 अगस्त को पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि 1947 में विभाजन के दौरान भारतीयों के कष्टों और बलिदानों को याद दिलाने के लिए हर साल 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने रविवार सुबह भी इसको लेकर ट्वीट किया है।

      वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि '14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के पीछे प्रधानमंत्री की वास्तविक मंशा सबसे दर्दनाक ऐतिहासिक घटनाओं को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना है।' साथ ही उन्होंने कहा, 'देश को बांटने के लिए आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना का प्रयास आज भी जारी है।'

      कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस वीडियो पर पलटवार करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उन्होंने कहा कि सच यह है कि दो राष्ट्र का सिद्धांत सावरकर ने दिया था। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'सच ये है कि सावरकर ने दो राष्ट्र का सिद्धांत दिया और जिन्ना ने इसे आगे बढ़ाया। पटेल ने लिखा था, 'मुझे लगता है कि अगर विभाजन स्वीकार नहीं किया गया, तो भारत कई टुकड़ों में बंट जाएगा।' साथ ही उन्होंने पूछा है, 'क्या प्रधानमंत्री आज जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद करेंगे, जिन्होंने शरत चंद्र बोस की इच्छा के खिलाफ बंगाल के विभाजन का समर्थन किया था, और स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट में शामिल हुए, जब विभाजन के दर्दनाक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे थे?'

      कहा कि 'बंटवारे की त्रासदी का दुरुपयोग नफरत और पूर्वाग्रह की भावना को भड़काने के लिए नहीं होना चाहिए। लाखों लाख लोग विस्थापित हुए और जानें गईं। उनके बलिदानों को भुलाया या अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।' साथ ही उन्होंने कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गांधी, नेहरू, पटेल और अन्य नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी। नफरत की राजनीति हारेगी।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+