मसाज पार्लरों में बढ़ रही थाईलैंड की महिलाओं की मांग, कराया जा रहा ये गंदा काम
मसाज पार्लरों में बढ़ रही थाईलैंड की महिलाओं की मांग, कराया जा रहा ये गंदा काम
मुंबई। देश के महानगरों में बीते कुछ सालों में स्पा और मसाज पार्लरों की तादाद काफी बढ़ी है। इसमें काम करने वाली महिलाओं की मांग में भी तेजी देखने में आई है लेकिन इन पार्लरों में विदेश से दूसरे काम के लिए बुलाकर महिलाओं को सेक्स स्लेव की तरह से काम लिया जा रहा है। हाल ही में मुंबई और बेंगलुरू में पुलिस के छापों में ये बात सामने आई है।


स्पा में थाई महिलाओं की मांग
एनडीटीवी की खबर के अनुसार, मुंबई और बेंगलुरू के स्पा और मसाज पार्लरों में थाइलैंड की महिलाओं की काफी मांग है। इनको अच्छी नौकरी के लालच और मानव तस्करी के जरिए लाया जाता है और फिर इन पार्लरों की आड़ में सेक्स इंडस्ट्री में धकेल दिया जा रहा है। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाई महिलाओं को बचाने की कोशिशें भी की हैं।

इस साल बचाई गईं 40 थाई महिलाएं
इस साल 40 थाई महिलाओं को पुणे और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर छापे मारकर पुलिस आजाद करा चुकी है। पार्लर की आड़ में इन महिलाओं से वैश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि थाईलैंड की ये महिलाएं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं होती और उनका परिवार उनकी कमाई पर ही निर्भर रहता है. उन्होंने बताया कि सेक्स के लिए थाईलैंड की 25-40 साल की महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता है।

गोरी होती हैं इसलिए मांग ज्यादा
समाज सेविका ज्योति नाले के अनुसार, थाईलैंड की मसाज करने वाली लड़कियों को उनकी गोरी चमड़ी की वजह से भारत में उनकी मांग ज्यादा है। उन्होंने बताया कि जुलाई में 10 थाई महिलाओं को पुणे के पोश इलाके में स्थित एक पार्लर से बचाया गया है। इन महिलाओं को भारत में ज्यादा कमाई का लालच भी दिया जाता है। पुलिस ने बताया कि बचाई गई महिलाओं को शेल्टर होम में रखा गया है, कानूनी प्रक्रिया पूरी इन्हें इनके देश भेज दिया जाएगा।
-
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru Mysuru Corridor: ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कॉरिडोर एक्सपेंशन से रिंग रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications