संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू को आज भी मिलते हैं लव लेटर्स

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में इस समय काफी तनाव का माहौल है। लोकसभा हो या राज्‍यसभा सदन की कार्यवाही एक भी दिन ठीक से नहीं चल सकी है। मंगलवार को एक बार फिर से सदन में वही माहौल देखने को मिला लेकिन इस बीच संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने कुछ ऐसा कह डाला कि माहौल थोड़ी देर के लिए हल्‍का हो गया।

Venkaiah-Naidu-love-letters

मनोज तिवारी ने कहा, 'आई लव यू'

संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू को हमेशा उनके सटीक जवाबों के लिए जाना जाता है। मंगलवार को भी उन्‍होंने एक ऐसा ही नजारा पेश किया।दरअसल बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने वैंकेया नायडू के लिए गाना गाया था, 'वैंकेयाजी आई लव यू' और लव लेटर्स का किस्‍सा यहीं से चल निकला।

नायडू ने कहा कि उन्‍हें तो आज भी लव लेटर्स आते हैं और ऐसे में अगर मनोज तिवारी ने उनके लिए गाना गाया है तो उनकी पत्‍नी को इस लव यू गाने से भी कोई एतराज नहीं होगा।

संसद में नायडू ने कहा कि भोजपुरी गायक और एक्‍टर तिवारी इस हद तक चले गए हैं कि उन्‍होंने उनके लिए गाना तक गा डाला। नायडू के मुताबिक उन्‍हें इस गाने से जरा भी समस्‍या नहीं है क्‍योंकि उनकी पत्‍नी मनोज तिवारी के लिए कोई गलत धारणा नहीं बनाएगी। उनकी पत्‍नी को मालूम है कि आज भी वैंकेया के लिए घर में लव लेटर्स आते हैं क्‍योंकि आज तक उन्‍हें लोग बेहद प्‍यार करते हैं।

जवाब पर सदन में गूंजी खिलखिलाहट

जिस समय दिल्‍ली में अनॉथ्‍राइज्‍ड कॉलोनियों के बारे में बातें हो रही थीं उसी समय एक सवाल का जवाक देते हुए यह वाकया पेश आया। नायडू की इस बात पर सदन में मौजूद सभी लोग खुलकर हंसे। सदन में बहस के दौरान हिस्‍सा लेते हुए मनोजी तिवारी ने कहा था ‘नायडूजी आई लव यू।'

नायडू ने कहा, उन्हें लोग किसी और कारण से प्यार नहीं करते बल्कि उनके राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यो की वजह से ऐसा करते हैं।

नायडू के मुताबिक ऐसे में उन्‍हें कोई समस्या नहीं है।उनकी पत्‍नी दिल्ली में ही हैं। वह उन्हें निश्चित तौर पर इस बारे में बताएंगे कि उन्‍हें प्यार करने वालों में एक और व्यक्ति शामिल हो गया है।

इस सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुटकी लेते हुए कहा कि तब आपके मन में संदेह क्यों हैं इस पर नायडू का था कि उनके मन में कोई संदेह नहीं हैं, अगर खड़गे के मन में कोई शक है तो उसे निकाल दीजिए। खड़गे ने कहा कि आप अपने दिल से बोलते हैं। नायडू ने जवाब दिया जी हां, मैं अपने दिल से ही बोलता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+