शीतकालीन सत्र: लोकसभा के बाद राज्यसभा भी कल तक के लिए स्थगित
नोटबंदी के मुद्दे पर राज्यसभा आज चौथी बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने आज दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया।
नई दिल्ली। आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन था, संसद में नोटबंदी पर विपक्ष ने वोटिंग की मांग की और काफी हंगामा किया।

लाइव अपडेट्स
- 3:45 PM: राज्यसभा में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा नोटबंदी के विरोध और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों द्वारा कावेरी जल मुद्दे पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही चौथी बार, अपरान्ह 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
- 3:17 PM राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
- 01:38 PM:विपक्ष चर्चा के दौरान राज्यसभा में पीएम के मौजूद रहने की बात कर रहे थे।
- 01:30 PM:विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
- 01:25PM:राज्यसभा में भी अपोजिशन लीडर्स ने वेल में नारेबाजी की। इसके चलते तीसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
- 01:15 PM:राज्यसभा में शाम को अरुण जेटली सरकार का पक्ष भी रखेंगे।
- 12:55 PM:राज्यसभा में टीएमसी, बीएसपी और कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा किया।
- 12:43 PM:सांसदों ने सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की।
- 12:39 PM:विपक्षी सांसद पीएम को बुलाने कि मांग कर रहे थे।
- 12:38 PM:उनकी मांग थी कि नोटबंदी पर पीएम जवाब दें।
- 12:37 PM: नोटबंदी पर लोक सभा में हंगामा, गूंजे 'PM जवाब दो' के नारे। दिनभर के लिए स्थगित हुई कार्यवाही।
- 12:09 PM: नोटबंदी पर लोक सभा में हंंगामा, कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित
- 11:30AM: राज्यसभा में हंगामा, 12 बजे तक स्थगित
- 11:28 AM:नोटबंदी पर हंगामे के बाद राज्य सभा की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित।
- 11:11 AM: AMनोटबंदी पर राज्य सभा और लोक सभा में हंगामा, विपक्ष ने की स्थगन प्रस्ताव की मांग।
- 11:10 AM:राज्य सभा में चर्चा शुरू होने से पहले ही हो रहा हंगामा।
राज्यसभा में शाम को अरुण जेटली नोटबंदी में सरकार का पक्ष भी रखेंग,तो वहीं, लोकसभा में पहली बार इस मुद्दे को उठाया जाएगा, कल लोकसभा को जल्दी स्थगित कर दिया गया था इसलिए वहां नोटबंदी पर चर्चा नहीं हो पाई थी। संसद का सत्र सुबह के 11 बजे शुरू होगा।
कल क्या-क्या हुुआ, इसे पढ़ने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक कीजिए...












Click it and Unblock the Notifications