Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Winter Session: सोरोस,अडानी मुद्दे पर संसद में तकरार, दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Parliament Winter Session 2024 Updates: अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस नेताओं के कथित लिंक और अडानी मुद्दे पर नारेबाजी और हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही बार-बार की रुकावटों की वजह से आखिरकार सोमवार को पूरे दिन के लिए स्थगति कर दी गई। राज्यसभा में इसलिए हंगामा होता रहा,क्योंकि सत्तापक्ष ने जॉर्ज सोरोस का लिंक कांग्रेस नेताओं से जोड़ा। जॉर्ज सोरोस को कथित तौर पर संप्रभु राष्ट्रों को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों का अगुवा माना जाता है।

वहीं लोकसभा में विपक्ष की ओर से अडानी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामें और प्रदर्शन की वजह सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक की कुछ पार्टियों ने संसद परिसर में अडानी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी।

parliament winter session

सरकार संसद नहीं चलने देना चाहती- कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सदन सिर्फ केंद्र सरकार की वजह से स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'वह सदन चलने ही नहीं देना चाहते हैं। हमने मुद्दा उठाया और उन्होंने 10 सेकंड के अंदर ही सदन को स्थगित कर दिया....सरकार संसद में अडानी का नाम ही नहीं सुनना चाहती है।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बहुत ही भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिया,'वह बहुत ही नई चीज है।'

बीजेपी ने सोनिया पर लगाया सोरोस से साठगांठ का आरोप
दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित रूप से जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से जुड़े होने के आरोप सामने आने के बाद जोरदार हमला बोला है और उनपर 'भारत के खिलाफ' काम करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सोनिया जिस एफडीएस-एपी फाउंडेशन की को-प्रेसिडेंट हैं, उसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से वित्तीय मदद मिलती है। आरोपों के मुताबिक यह भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

यह भारत की संप्रुभता से जुड़ा मामला है- सरकार
इसी को आधार बनाते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि 'इस मामले को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। कोई भी भारतीय अगर विदेश शक्तियों के साथ शामिल है जो भारत के खिलाफ हैं, तो यह गंभीर मसला है और इसपर ध्यान देना होगा। जॉर्ज सोरोस के शामिल होने और सोनिया गांधी या राहुल गांधी का कथित लिंक सिर्फ कांग्रेस के बारे में नहीं है, यह भारत की संप्रुभता से जुड़ा है।'

देश-विरोधी ताकतों की टूल बन रही है कांग्रेस- नड्डा
राज्यसभा में सदन के नेता और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह देश को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी ताकतों की एक 'टूल' बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो ताकतें भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमतर करने की कोशिशों में जुटी हैं, कांग्रेस उनके साथ हाथ मिला रही है। उन्होंने सदन में इस पर एक व्यापक बहस की मांग की।

जरूरी मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश में बीजेपी- खड़गे
इसके जवाब में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन आरोपों को जोरदार तरीके से नकारने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश के जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।

'सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो गांधी परिवार पर और भी जोरदार हमला बोल दिया। उन्होंने कहा, 'सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं। जॉर्ज सोरोस के साथ उन्होंने भारत को प्रभावित करने के लिए देश-विरोधी एजेंडा चलाने की कोशिश की है। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। टुकड़े-टुकड़े गैंग भारत को विभाजित करना चाहता है,जिन्होंने राहुल गांधी को अपना नेता बना रखा है।'

कंफ्यूजन में दिख रहा विपक्ष
जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर विपक्ष पूरी तरह से असमंजस में दिख रहा है। मसलन, सीपीएम सांसद संदोश कुमार ने एएनआई से बातचीत में आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस का लिंक जोड़ना 'अडानी को बचाने की सुनियोजित,जानबूझकर किया गया,लेकिन शर्मनाक कोशिश' है। वहीं इसी पार्टी के डॉ जॉन ब्रिटास ने राज्यसभा में कहा,'सदन में जॉर्ज सोरोस और अडानी पर चर्चा होने दीजिए।'

जबकि, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का आरोप है कि 'सरकार राज्यसभा को चलने नहीं दे रही... भारतीय इतिहास में यह पहली बार है कि सत्ताधारी दल अराजकता पैदा कर रहा है और संसद चलने नहीं दे रहा है। हम अडानी मुद्दे पर जवाब चाहते हैं।'

बीजेपी राहुल और सोनिया पर है हमलावर
जबकि, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,'कांग्रेस पार्टी हर मर्यादा तोड़ रही है और सारा कुछ (विरोध प्रदर्शन)जॉर्ज सोरोस के निर्देश पर हो रहा है। कांग्रेस को पूरा देश खारिज कर रहा है..कांग्रेस पार्टी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है,वह भी चुनाव हार गया..कांग्रेस किस तरह भारत और इसकी संस्थाओं का अपमान कर रही है,मैं इसकी निंदा करता हूं कि ...अब यह खुलकर सामने आ गया है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस एक साथ काम कर रहे हैं...'

इसे भी पढ़ें- Parliament Session: अडानी मामले पर राहुल गांधी समेत विपक्ष का प्रदर्शन, TMC और SP के सांसदों ने बनाई दूरी

वैसे सदन के बाहर सपा ने जहां किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया, वहीं सीपीआई और कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर भी चर्चा की मांग की। कांग्रेस पार्टी नेता जयराम रमेश ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह मणिपुर संकट पर चुप हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+