21 दिसंबर तक के लिए राज्यसभा स्थगित, कांग्रेस ने किया सदन से वॉकआउट

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार (21 दिसंबर) तक के लिए स्थगित हो गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने यह आरोप लगाते हुए राज्यसभा से वॉक आउट किया था कि सभापति उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसी के साथ विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद में हुई राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का भी बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें बैठक के लिए समय पर सूचना नहीं दी गई थी।

Rajya Sabha

इधर, भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों को मंगलवार, 21 दिसंबर को पूरे दिन सदन में उपस्थित रहने और विधेयकों के समर्थन में मतदान करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जिस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इतनी हड़बड़ी किस बात की है। आज ही बिल लाना और आज ही इसे पारित करना। इस जल्दबाजी से लगता है कि सरकार के इरादे ठीक नहीं हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बिल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा।

दरअसल, लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित हो गया है। यह विधेयक वोटर लिस्ट को आधार संख्या से जोड़ने वाला होगा। इसके लागू होने पर मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी वोटर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक आवेदकों से आधार नंबर मांग सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+