लोकसभा में प्रियंका को ना गले और ना ही फोटो क्लिक कर पाएंगे भाई राहुल गांधी, सामने आई ये वजह
Priyanka Gandhi Seat in Lok Sabha: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में 18वीं लोकसभा के लिए सीटों की व्यवस्था (Lok Sabha Sitting Arrangement) को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीट नंबर एक पर रहेंगे। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह क्रमशः सीट नंबर दो और तीन पर बैठेंगे।
इसी के साथ हाल ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर पहुंचीं प्रियंका गांधी की जगह भी फाइनल हो गई हैं। हालांकि सदन की कार्यवाही के दौरान उनको अपने भाई राहुल गांधी से काफी पीछे सीट मिली है।

राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव
संसद के शीतकालीन सत्र के बीच सीटों की अपडेट लिस्ट जारी कर दी गई है। विपक्षी नेताओं की बात करें तो विपक्षी खेमे में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली पंक्ति में सीट नंबर 498 पर बैठेंगे।
उनके साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को सीट नंबर 355 दी गई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय सीट नंबर 354 पर बैठेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी के बगल में सीट नंबर 497 पर बैठेंगे।

प्रियंका गांधी को मिली चौथी लाइन
वायनाड से पहली बार सांसद बनीं प्रियंका गांधी को चौथी पंक्ति में 517वें स्थान पर सीट आवंटित की गई है। वह केरल से कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश और असम से सांसद प्रद्युत बारडोली के साथ बैठेंगी। इस अरेंजमेंट के तहत प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी से 19 सीट दूर हैं।
अयोध्या सपा सांसद की बदली सीट
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद की सीट दूसरी पंक्ति में 357वें स्थान पर चली गई है। डिंपल यादव उनके बगल में सीट नंबर 358 पर बैठेंगी।
नीचे दी गई लिस्ट में पढ़ें, कौन कहां बैठेगा?
Download











Click it and Unblock the Notifications