Parliament Winter Session: संसद में चौथे दिन दिल्ली प्रदूषण से विदेश नीति पर बहस तक, सदन में आज क्या-क्या हुआ?

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन (4 दिसबंर) कई अहम मुद्दों पर गरम बहस, विपक्ष का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और सरकार पर सीधे हमलों से घिरा रहा। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला।

दिल्ली की जहरीली हवा से लेकर रुपये की गिरती कीमत, डॉक्टरों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से विपक्ष को न मिलने देने के आरोप-आज का दिन कई बयानों और घटनाओं से भरा रहा। आइए जानते हैं आज संसद में क्या-क्या हुआ...

parliament-winter-session-day-4-updates-highlights

दिल्ली वायु प्रदूषण पर विपक्ष का प्रदर्शन

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने ऑक्सीजन मास्क पहनकर प्रधानमंत्री के "मौसम का मजा लीजिए" बयान पर तंज करते हुए एक बड़ा बैनर पकड़ा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा-किस मौसम का मजा लें? बाहर बच्चे सांस नहीं ले पा रहे, बुज़ुर्गों को तकलीफ है। हर साल हालात खराब होते जा रहे हैं और सरकार सिर्फ बयान देती है, कार्रवाई नहीं करती। आज सुबह दिल्ली का AQI 299 था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है। शरद पवार गुट की सांसद फौजिया खान ने कहा हम जहरीली हवा में जी रहे हैं, पर सरकार चर्चा तक को तैयार नहीं।

रुपये की गिरावट पर खरगे का बयान: आर्थिक स्थिति खराब

रुपये के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होने पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-रुपये की कीमत गिर रही है, इसका मतलब देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। सरकार कहती है विकास हो रहा है, लेकिन रुपये की हालत दूसरी कहानी बता रही है।

डॉक्टरों की सुरक्षा पर राष्ट्रीय कानून की मांग

राज्यसभा सदस्य फौजिया खान ने देशभर में डॉक्टरों पर बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा-75% डॉक्टर अपने करियर में हिंसा का सामना करते हैं। डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी करने से डरते हैं। सरकार तुरंत कार्रवाई करे और डॉक्टर सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून लाए।

राहुल गांधी का आरोप: सरकार विदेशी नेताओं को विपक्ष से मिलने नहीं देती

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि-मोदी सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्षी नेताओं से न मिलने की सलाह देती है। यह परंपरा पहले कभी नहीं टूटी, लेकिन अब सरकार असुरक्षा के कारण ऐसा कर रही है। उन्होंने पुतिन के दौरे से जुड़े सवाल पर कहा कि विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है, केवल सरकार नहीं।

इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस और विमानन क्षेत्र पर चिंता

भाकपा सांसद पी. संतोष कुमार ने कहा-देश के पास कोई राष्ट्रीय एयरलाइन नहीं है। इंडिगो सबसे बड़ी कंपनी है, लेकिन लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। सरकार को निजी एयरलाइंस पर सख्त निगरानी रखनी चाहिए। इंडिगो फिलहाल क्रू की कमी और FDTL नियमों के कारण 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर रही है।

लोकसभा में 'राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025' पेश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में "स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025" पेश किया। विधेयक में-

  • राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अतिरिक्त संसाधन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की फंडिंग
  • मशीनों और प्रक्रियाओं पर उपकर लगाने
  • का प्रस्ताव है।

संक्षेप में-आज संसद में ये रहा फोकस

  1. दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
  2. रुपये की गिरावट पर सरकार को घेरा गया
  3. डॉक्टर सुरक्षा पर राष्ट्रीय कानून की मांग
  4. राहुल गांधी का गंभीर आरोप-सरकार विपक्ष को विदेशी मेहमानों से दूर रखती है
  5. इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस संसद में उठा
  6. राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पेश
  7. विदेश मंत्री ने अमेरिकी निर्वासन विवाद पर अपना पक्ष रखा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+