'जनता ने विपक्ष को नकारा, ये हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने की कोशिश में', शीतकालीन सत्र से पहले बोले PM
Parliament Winter Session 2024: संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार 25 नवंबर से शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष से संसद को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई हैं - संसद और हमारे सांसद। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें। यही हमारा मकसद होना चाहिए।''
Recommended Video
इस शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है। गौतम अडानी रिश्वतकांड से लेकर वक्फ विधयेक बिल पर हंगामा हो सकता है। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। वक्फ संशोधन विधेयक समेत कुल 16 विधेयक विचार के लिए सूचीबद्ध हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज विश्व भारत की तरफ बहुत आशा भरी नजर से देख रहा है। इसलिए हमें संसद के समय का उपयोग वैश्विक स्तर पर भी भारत के बढ़े हुए सम्मान बल प्रदान करने में करना चाहिए।''
पीएम मोदी ने कहा, ''संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है। कल संविधान सदन में हम सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा, ''मैं बार-बार विपक्ष के साथियों से आग्रह करता रहा हूं और कुछ विपक्षी साथी भी चाहते हैं कि सदन में सुचारू रूप से काम हो। लेकिन जिनको जनता ने लगातार नकारा है, वे अपने साथियों की बात को भी नकार देते हैं और उनकी एवं लोकतंत्र की भावनाओं का अनादर करते हैं।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठीभर लोगों की हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है।''
पीएम मोदी बोले- आज विश्व आशा भरी नजर से भारत को देख रहा
पीएम मोदी ने कहा, ''आज विश्व भारत की तरफ बहुत आशा भरी नजर से देख रहा है। इसलिए हमें संसद के समय का उपयोग वैश्विक स्तर पर भी भारत के बढ़े हुए सम्मान बल प्रदान करने में करना चाहिए।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। जैसे-जैसे 2024 खत्म होने वाला है, देश में उत्साह और उमंग से भरा हुआ है, 2025 का स्वागत करने के लिए उत्सुकता से तैयारी कर रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications