क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

संसद में पेश किया गया आर्थिक सर्वे, भविष्य में जल संकट की ओर गंभीर इशारा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आर्थिक सर्वेक्षण गुरुवार को संसद में पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा और राज्यसभा में आज आर्थिक सर्वे पेश किया। वित्तमंत्री कल यानी 5 जुलाई को आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वे पेश किया जाता है। सामान्यत: देश का आर्थिक सर्वे आम बजट के लिए नीति दिशा-निर्देश के तौर पर काम करता है।

Parliament session live updates: KV Subramanian to table Economic Survey

ये भी पढ़ें: मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट में होंगे पेशये भी पढ़ें: मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट में होंगे पेश

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
2:18 PM, 4 Jul

लोकसभा में आधार और अन्य विधियां संशोधन विधेयक पर चर्चा, रविशंकर प्रसाद ने सदन में पेश किया बिल
2:18 PM, 4 Jul

लोकसभा में आधार और अन्य विधियां संशोधन विधेयक पर चर्चा, रविशंकर प्रसाद ने सदन में पेश किया बिल
1:26 PM, 4 Jul

आर्थिक सर्वे में भविष्य में जल संकट की ओर गंभीर इशारा किया गया
1:25 PM, 4 Jul

समीक्षा में सुझाव दिया गया- मांग, नौकरियों, निर्यात की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए इन्‍हें अलग समस्‍याओं के रूप में नहीं, बल्कि एक साथ जोड़कर देखा जाना चाहिए।
1:21 PM, 4 Jul

साल 2018-19 के लिए सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत
1:20 PM, 4 Jul

वर्ष 2018-19 के लिए निर्यात 12.4% बढ़ने का अनुमान है, जबकि आयात 15.4% की वृद्धि हुई
12:10 PM, 4 Jul

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
11:50 AM, 4 Jul

साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए, भारत को 8 फीसदी की जीडीपी विकास दर को बनाए रखने की आवश्यकता- सर्वे
11:49 AM, 4 Jul

आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष-20 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7% रहने की उम्मीद
11:48 AM, 4 Jul

वित्त वर्ष 18 में 6.4% के मुकाबले 2019 में सामान्य राजकोषीय घाटा 5.8 फीसदी
11:46 AM, 4 Jul

आर्थिक सर्वेक्षण- 2019-20 में तेल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद
11:25 AM, 4 Jul

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पेश किया आर्थिक सर्वे
11:07 AM, 4 Jul

YSRCP के विजयसाई रेड्डी ने आंध्र में सूखे की स्थिति का जायजा लेने की मांग करते हुए शून्यकाल में दिया नोटिस
11:07 AM, 4 Jul

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल जारी, राज्यसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई जा रही शपथ
10:47 AM, 4 Jul

डीएमके सांसद रवि कुमार ने राजीव गांधी हत्याकांड मामले में 26 साल से अधिक समय से जेल में बंद 7 लोगों की रिहाई को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया
10:46 AM, 4 Jul

त्रिपुरा में एक संदिग्ध मवेशी चोर की मॉब लिंचिंग को लेकर कांग्रेस सांसद, सुरेश कोडिकुन्निल ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया
10:27 AM, 4 Jul

केवी सुब्रमण्यम- हमारी टीम ने बहुत समर्पण के साथ प्रयास किया है, उम्मीद है कि परिणाम अच्छे होंगे
9:37 AM, 4 Jul

संसद में आज आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा, इसके पहले, सर्वे की सभी कॉपियां संसद भवन पहुंच रही हैं
8:39 AM, 4 Jul

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार यानी 5 जुलाई को संसद में पेश करेंगी।
8:39 AM, 4 Jul

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के पद छोड़ने के बाद पिछले साल दिसंबर में केवी सुब्रमण्यम को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
8:38 AM, 4 Jul

केवी सुब्रमण्यम ने ट्वीट कर दी जानकारी- अपना और नई सरकार का पहला आर्थिक सर्वे संसद में गुरुवार को पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं
8:37 AM, 4 Jul

इस सर्वे को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वित्त मंत्रालय का सबसे प्रमाणिक दस्तावेज माना जाता है।
8:37 AM, 4 Jul

एक तरह से आर्थिक सर्वे अर्थव्यवस्था के पिछले एक साल का रिपोर्ट कार्ड होता है।

Comments
English summary
Parliament session live updates: KV Subramanian to table Economic Survey
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X