Parliament session day 7 Highlights: राज्यसभा में 1 घंटा 35 मिनट बोले पीएम मोदी, नारेबाजी के बाद विपक्ष वॉकआउट
Parliament session day 7 Highlights: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राज्यसभा और लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। बुधवार, 5 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया।
विपक्ष के वॉकआउट और नारेबाजी के बावजूद पीएम मोदी का संबोधन जारी रहा और अंततः धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।राज्यसभा में शाम को पीएम मोदी नेराज्यसभा में 1 घंटा 35 मिनट तक भाषण दिया। दिनभर के हंगामे और बहस के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्ष के वॉकआउट पर पीएम मोदी का तंज
प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और बाद में सदन से वॉकआउट कर गए। इस पर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, "जो लोग थक गए, बेचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना पड़ेगा।"
कांग्रेस पर पीएम मोदी ने बोला हमला
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के पास न तो इच्छाशक्ति थी और न ही कोई स्पष्ट विजन। उन्होंने कहा कि देश उन्हें "फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी" के रूप में मिला था, जिसे उनकी सरकार ने मजबूत अर्थव्यवस्था में बदला।
भारत की आर्थिक प्रगति का दावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा,"देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है।"
'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर पलटवार
विपक्ष द्वारा लगाए गए नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने इसे नफरत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "यह कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है।" साथ ही व्यंग्य में जोड़ा, "डेली दो किलो गाली खाता हूं, यही मेरी सेहत का राज है।"
परिवारवाद और प्रधानमंत्री पद पर कांग्रेस पर आरोप
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद और प्रधानमंत्री पद को "जागीर" समझने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने "घर के स्टार्टअप" को भी आगे नहीं बढ़ा पाई, जबकि उनकी सरकार ने दो लाख से अधिक स्टार्टअप को समर्थन दिया।
गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर, बिजली, पानी और शौचालय देने की बात कही। उन्होंने इसे गरीबों की सेवा का सौभाग्य बताया।
2047 का विजन: विकसित भारत
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य अगला चुनाव नहीं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुनिया में "मेड इन इंडिया" की धूम होगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
'इंडिया मिस द बस' से 'लीडर ऑफ द काफिला' तक
कांग्रेस के पुराने तंज पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"आज भारत कोई बस मिस नहीं कर रहा, बल्कि काफिले का नेतृत्व कर रहा है।"
आत्मनिर्भर भारत और क्रिटिकल मिनरल्स
प्रधानमंत्री ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर आत्मनिर्भरता की जरूरत बताते हुए कहा कि भारत को कभी किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े, यही सरकार का लक्ष्य है। पिछली कांग्रेस सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने लंबित परियोजनाओं और "जीप-खच्चर मॉडल" का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, उनकी सरकार ने तकनीकी प्लेटफॉर्म के जरिए 85 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को ट्रैक कर पूरा किया।
बैंकिंग सुधार और एनपीए पर दावा
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि 2014 से पहले फोन कॉल पर लोन दिए जाते थे, जिससे एनपीए बढ़े। उन्होंने दावा किया कि आज एनपीए एक फीसदी से भी नीचे है और PSUs रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं।
राज्यसभा में नड्डा-खड़गे की तीखी बहस
सदन में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नड्डा ने खड़गे को नसीहत दी कि वे अपनी पार्टी को "अबोध बालक का बंधक" न बनाएं।
लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी और अंततः पूरे दिन के लिए रोक दी गई।
स्पीकर ने की पीएम मोदी की कुर्सी के घेराव की आलोचना
ओम बिरला ने कांग्रेस की महिला सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री की कुर्सी का घेराव और कागज फेंके जाने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। स्पीकर ओम बिरला ने इसे संसदीय इतिहास का "काला धब्बा" बताया।
अन्य सांसदों के बयान और मुद्दे
बाबूराम निषाद ने पीएम मोदी को "मछुआरों का गॉडफादर" बताया
इमरान प्रतापगढ़ी ने नेहरू के कद को छोटा करने का आरोप लगाया
रामदास अठावले ने कांग्रेस पर सामाजिक न्याय की अनदेखी का आरोप लगाया
आप सांसद संदीप पाठक ने बच्चों के गायब होने का मुद्दा उठाया
कार्यवाही स्थगित
दिनभर के हंगामे और बहस के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications