कोई रिक्शा चलाता है तो कोई इंजीनियर है... क्या करते हैं संसद में घुसपैठ करने वाले 6 आरोपी, जानें पूरी कुंडली
Parliament security breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला सुर्खियों में है। संसद आतंकवादी हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा में जीरो-आर के दौरान दो शख्स सागर शर्मा और मनोरंजन डी विजिटर गैलरी से, लोकसभा में जहां सासंद बैठते हैं, वहां कूद गए और छोटे कनस्तर निकाल कर छोड़ और नारेबाजी की। संसद के अंदर जब अंदर ये सबकुछ हो रहा था, तभी संसद के बाहर अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने भी छोटे कनस्तर से धुआं छोड़ा और 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए। अभी तक पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और छठे की तलाश जारी है। अब इन छह आरोपी की जानकारी सामने आ गई है आइए जानें ये छह आरोपी कौन हैं और क्या करते हैं?

1. Sagar Sharma: सागर शर्मा
- -लोकसभा में घुसपैठ करने वाला सागर शर्मा उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाला है। सागर शर्मा लखनऊ के आलम बाग स्थित रामनगर में किराए के मकान में रहने वाला है।
- -सागर शर्मा का पूरा परिवार उन्नाव के पूरवा का रहने वाला है। सागर 11 दिसंबर को अपने घर से दोस्तों के घर जाने के लिए निकला था।
- -सागर शर्मा दो साल पहले बेंगलुरु गया था। वहां से आने के बाद वह ई-रिक्शा चलाने लगा। सागर शर्मा के पिता कारपेंटर का काम करते हैं।
2. Manoranjan D: मनोरंजन गौरा
- -लोकसभा में घुसपैठ करने वाला मनोरंजन गौरा ने साल 2016 में इंजीनियरिंग में बैचलर की पढ़ाई की थी। मनोरंजन गौरा दिल्ली और बैंगलूरु की कंपनियों में काम भी कर चुका है।
- - मनोरंजन गौरा मैसूरु के रहने वाला है। उसके पिता देवराजे गौड़ा ने कहा है कि उसके बेटे ने जो गलती की है कि उसके लिए उसे फांसी दी जानी चाहिए।
3. Neelam Azad: नीलम आजाद
- -नीलम आजाद हरियाणा के जींद की रहने वाली है। वो अपने आप को आंदोलनजीवी कहते हैं।
- -नीलम आजाद काफी पढ़ी-लिखी महिला हैं। उनके पास बीए, एमए, बीएड, एमएड, सीटीईटी, एमफिल और नेट की डिग्री है।
- -नीलम आजाद वर्तमान में हिसार के पीजी में रहकर हरियाणा राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।
- -नीलम आजाद किसान आंदोलन से भी जुड़ी हुई थी। उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
4. Amol Shinde: अमोल शिंदे
- -अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातुर जिले के चाकुर तहसील का रहने वाला है। अमोल शिंदे ने ग्रेजुएट किया है।
- -अमोल शिंदे ने पुलिस और सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी भी की थी। घर-परिवार चलाने के लिए वह दीहाड़ी मजदूरी भी करता था।
5.Vicky: विक्की शर्मा
- -विक्की शर्मा हरियाणा के हिसार का रहने वाला है।
- -विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये चारों सागर शर्मा के दोस्त हैं।
6. Lalit Jha: ललित झा
- - ललित झा बिहार का मूल निवासी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल में शिक्षक है।
- -फिलहाल ललित झा की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों को इकट्ठा करने में इसकी अहम भूमिका है।












Click it and Unblock the Notifications