Parliament News: क्या होता है 'नीरव' का अर्थ? जिसे बोलने पर लोकसभा से सस्पेंड किए गए अधीर रंजन
विपक्षी दल लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, जिस पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ। उनसे पहले सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बोला, लेकिन उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसे में लोकसभा से उनको निलंबित कर दिया गया। अब कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका बचाव किया है।
राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि अधीर रंजन को मामूली आधार पर निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सिर्फ 'नीरव मोदी' कहा। नीरव का अर्थ है शांत और मौन। आपने उन्हें इस पर निलंबित कर दिया?

वहीं अधीर रंजन ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने नीरव शब्द बोला। इसका अर्थ है- मौन। पीएम मोदी मणिपुर के मुद्दे पर शांत थे, ऐसे में उन्होंने इसका इस्तेमाल किया।
Recommended Video
क्या कहा था अधीर रंजन ने?
लोकसभा में अधीर रंजन ने मणिपुर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था, क्योंकि पीएम ने मणिपुर पर चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने महाभारत का भी जिक्र करते हुए कहा कि जहां पर राजा अंधा हो, वहां पर द्रोपदी का चीरहरण होता है।
कांग्रेस सांसद यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी नीरव मोदी बनकर चुप्पी साधे बैठे हैं। बीजेपी ने मणिपुर के सांसद को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया। हालांकि उनके बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत आपत्ति जताई। साथ ही अधीर रंजन को मर्यादा में रहने की इजाजत दी।
उनके इस बयान के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने निलंबन का प्रस्ताव लाया, जो सदन में पास हो गया। इसको लेकर शुक्रवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ।
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
वहीं संसद भवन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खड़गे ने कहा कि आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मोदी जी संविधान के तहत सदन नहीं चलाना चाहते हैं। वो सदन के सदस्यों को धमकियां दे रहे और उन्हें निष्कासित कर रहे हैं, इसलिए आज हम I.N.D.I.A. के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications