Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में नहीं पेश हो पाया दिल्ली सेवा विधेयक
मणिपुर में जातीय हिंसा और दो महिलाओं की नग्न परेड के मुद्दे को लेकर संसद के मानसून सत्र में हंगामा जारी है। विपक्ष एकजुट होकर मांग कर रहा है कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री संसद में आकर बयान दें। आज सोमवार को मानसून सत्र का 8वां दिन है।
वहीं, सरकार का कहना है कि वो मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने ही नहीं देना चाहता। ऐसे में बुधवार को विपक्ष की तरफ से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। पढ़िए, संसद के मानसून सत्र से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव ब्लॉग:-
LIVE Feed
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहता। आज जब यह मुद्दा संसद में उठा तो विपक्ष चर्चा से भाग गया। विपक्ष के व्यवहार से दुखी हूं। मणिपुर उनके (विपक्ष) के लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा है। आज यह साबित हो गया कि वे मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे थे। यदि उन्हें वास्तव में परवाह होती, तो उन्होंने इस पर चर्चा की होती।
विपक्ष के व्यवहार से हम चिंतित: पीयूष गोयल
राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर की चर्चा के लिए अनुमति दे दी थी। हम विपक्ष से पिछले 10 दिनों से चर्चा करने का अनुरोध कर रहे हैं। जिस प्रकार विपक्षी दलों का व्यवहार रहा उससे हम चिंतित हैं। आज भी सदन के अंदर विपक्षी दलों से (चर्चा के लिए) अनुरोध किया है। विपक्ष की सोच में कुछ घोट है। हमने चर्चा आज 2 बजे करने के लिए कहा है। अधिकांश सदस्य आज चर्चा चाहते हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''हमारी मांग है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो...मणिपुर में हालात बहुत गंभीर हैं...भाजपा और इसके गठबंधन के घटक दल को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए, उन्हें भी वहां के हालात का जायजा लेना चाहिए।''
राज्यसभा में पेश किया जाएगा जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2023
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जैविक विविधता अधिनियम, 2002 में संशोधन करने के लिए आज राज्यसभा में जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। यह विधेयक पहले लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।
प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण विधेयक, 2023 राज्यसभा में किया जाएगा पेश
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज राज्यसभा में प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण विधेयक, 2023 पेश करेंगे। इस बिल में प्रेस, पत्रिकाओं के पंजीकरण और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों का प्रावधान किया जाएगा।
विपक्ष शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा में भाग नहीं लेते...: प्रह्लाद जोशी
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''विपक्ष शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा में भाग नहीं लेते और संसद में किसी भी विधेयक को पारित करने में सहयोग नहीं करते। हम उनसे रचनात्मक सुझाव लेने को तैयार हैं, लेकिन वे अचानक अविश्वास प्रस्ताव ले आये। जब भी जरूरत होगी हम अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और चूंकि हमारे पास संख्या है, इसलिए हमें कोई समस्या नहीं है। अगर वे चाहते हैं कि (मणिपुर के संबंध में) सच्चाई सामने आए, तो इस (संसद) से बेहतर कोई मंच नहीं है।''
सरकार मुद्दों से बचने के लिए बहाने दे रहे हैं: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''नियम 198 के तहत हमारे पास अविश्वास प्रस्ताव है...इस नियम के मुताबिक चर्चा मणिपुर के संबंध में तुरंत होनी चाहिए, सरकार नहीं चाहती कि सदन के अध्यक्ष उनसे सवाल पूछें...मुझे लगता है वे (सरकार) ऐसा करेंगे और फिर ईडी और सीबीआई को अपने पीछे घसीटेंगे...वे मुद्दों से बचने के लिए बहाने दे रहे हैं।''
लोगों को पीएम पर भरोसा- प्रह्लाद जोशी
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जो अध्यक्ष के संज्ञान में है। 10 दिन का समय है। जब भी अध्यक्ष निर्णय लेंगे, सरकार तैयार है। हमारे पास संख्याएं हैं। लोग हम पर और पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं।
राहुल ने पीएम पर साधा निशाना
एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि देश के प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी RSS के कुछ चुनिंदा लोगों के ही प्रधानमंत्री हैं। उनका मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है। वह जानते हैं कि उनकी विचारधारा ने ही मणिपुर को आग के हवाले किया है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications