क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राज्यसभा में एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

एनआरसी को लेकर संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं। पढ़िए, संसद का पल-पल का लाइव अपडेट।

By Dharmender Kumar
Google Oneindia News

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में हंगामे का दौर लगातार जारी है। असम में नागरिकता को लेकर जारी ड्राफ्ट पर टीएमसी और कांग्रेस सदन में केंद्र सरकार के ऊपर हमला बोल रहे हैं। टीएमसी का कहना है कि एनआरसी से देश में रक्तपात हो सकता है और गृह युद्ध छिड़ सकता है। वहीं, सरकार का कहना है कि केंद्र का एनआरसी में कोई रोल नहीं है और सब कुछ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। एनआरसी को लेकर संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं। पढ़िए, संसद का पल-पल का लाइव अपडेट।

ये भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला कांग्रेस नेता को मंच से उतारा, भड़की अलका लंबाये भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला कांग्रेस नेता को मंच से उतारा, भड़की अलका लंबा

parliament

Newest First Oldest First
3:35 PM, 1 Aug

शिवसेना सांसद संजय राउत से संसद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा
3:31 PM, 1 Aug

संसद में समाजवादी पार्टी की सांसद जया प्रदा से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात
2:13 PM, 1 Aug

असम एनआरसी के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, बयान नहीं दे पाए गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
2:12 PM, 1 Aug

एनआरसी पर मचे हंगामे के बीच संसद परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से सीएम ममता बनर्जी ने की मुलाकात
1:00 PM, 1 Aug

पश्चिम बंगाल में आज जो हो रहा है, क्या यह रक्तपात या गृह युद्ध से कम है? क्या वह नहीं जानती कि हर दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है: रूपा गांगुली, भाजपा सांसद
1:00 PM, 1 Aug

ममता बनर्जी के बयान पर बोलीं भाजपा सांसद रूपा गांगुली, क्या उन्हें पता है कि पश्चिम बंगाल में कितने सारे अवैध अप्रवासी हैं?
12:50 PM, 1 Aug

संसद में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात, पैर भी छुए
12:42 PM, 1 Aug

संसद में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पैर भी छुए
12:16 PM, 1 Aug

असम में एनआरसी के मुद्दे पर राज्यसभा में कुछ ही दैर में बोलेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विपक्ष का हंगामा जारी
12:01 PM, 1 Aug

मुख्यमंत्री का काम राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना है, ना कि लोगों को हिंसा के लिए उकसाना। ममता बनर्जी का बयान निंदनीय है: किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
11:24 AM, 1 Aug

एक मुख्यमंत्री होने के नाते ममता बनर्जी को गृह युद्ध के लिए नहीं उकसाना चाहिए, हम उनके बयान की निंदा करते हैं: रिपुन बोरा, असम कांग्रेस अध्यक्ष
11:21 AM, 1 Aug

असम एनआरसी को लेकर राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, वेंकैया नायडू ने जताई सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
11:14 AM, 1 Aug

मैं कल बहुत दुखी था, जब कुछ सदस्य सदन की वेल में आ गए, मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, मुझे उम्मीद है कि ये दोबारा नहीं होगा: वेंकैया नायडू
11:12 AM, 1 Aug

राज्यसभा में अमित शाह को असम एनआरसी पर फिर से बोलने का मौका मिला, कल अपनी बात पूरी नहीं कर पाए थे शाह
10:39 AM, 1 Aug

असम में नागरिकता ड्राफ्ट को लेकर आज संसद में फिर बयान देंगे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष कर रहा है चर्चा की मांग
10:38 AM, 1 Aug

संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने टीडीपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
10:34 AM, 1 Aug

अगर देश में गृह युद्ध छिड़ा तो ममता बनर्जी ही जिम्मेदार होंगी, ममता बनर्जी शांत जनता को भड़काने का काम ना करें: अनंत कुमार, संसदीय कार्य मंत्री
10:34 AM, 1 Aug

ममता बनर्जी के 'एनआरसी से देश में छिड़ेगा गृह युद्ध' वाले बयान पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने किया पलटवार
10:32 AM, 1 Aug

असम एनआरसी ड्राफ्ट पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में दिया शून्यकाल का नोटिस
10:31 AM, 1 Aug

असम एनआरसी को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार, ममता बनर्जी के बयान पर छिड़ा विवाद

Comments
English summary
Parliament monsoon session assam nrc lok sabha rajya sabha live update.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X