Parliament Monsoon Session Live: ओवैसी बोले- दिल्ल्ली सेवा विधेयक असंवैधानिक, कोर्ट करेगा निर्णय

Parliament Monsoon Session 2023 Live: संसद का मानसून सत्र जारी है। मानसून सत्र का आज बुधवार (2 अगस्त) को दसवां दिन हैं। मॉनसून सत्र के दौरान दोनों ही सदन लोकसभा और राज्यसभा में कार्रवाही ठीक से नहीं चल पाई। जैसे ही कार्यवाही शुरू होती है मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष का हंगामा करने लगता है।

हंगामे के बीच ही सरकार की ओर से दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया गया। इस विधेयक के खिलाफ भी विपक्ष भी एकजुट हो गया है। आज भी लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल पर चर्चा होगी। तो वहीं, इस बीच बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी की है।

Parliament Monsoon Session

संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
Aug 03, 2023, 11:23 PM IST

दिल्ली सेवा विधेयक'असंवैधानिक': असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली सेवा विधेयक को "असंवैधानिक" बताया। उन्होंने कहा कि ये भारत की बुनियादी संरचना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले इसके खिलाफ फैसला सुनाया था।
Aug 03, 2023, 5:08 AM IST

जन विश्वास विधेयक से आसान बनेगा जीवन: पीयूष घोयल

संसद में जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया। यह विधेयक कुछ प्रावधानों को अपराधमुक्त करने के साथ जीवन जीने में आसानी और व्यापार करने में आसानी को और बढ़ावा देगा: पीयूष गोयल
Aug 02, 2023, 7:41 PM IST

राज्यसभा कल तक स्थगित

राज्यसभा में भारी हंगामा होने के बाद कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई है।
Aug 02, 2023, 5:17 PM IST

वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पेश

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 में संशोधन के लिए विचार और पारित करने के लिए राज्यसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पेश किया। इससे पहले यह विधेयक 26 जुलाई को लोकसभा से पारित हुआ था।
Aug 02, 2023, 5:15 PM IST

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित

राज्यसभा ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन के लिए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया। इससे पहले विधेयक 28 जुलाई को लोकसभा द्वारा भी पारित किया गया था।
Aug 02, 2023, 3:29 PM IST

हेरोइन बरामदगी पर गृह राज्य मंत्री का बयान

मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन बरामदगी के मामलों पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 2988.21 किलोग्राम वजन वाली हेरोइन की एक खेप के दो कंटेनर जब्त किए गए। एनआईए ने 4 आरोपपत्र/पूरक आरोपपत्र दाखिल किए हैं। 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच से पता चला है कि ड्रग्स अफगानिस्तान से आए थे।
Aug 02, 2023, 3:28 PM IST

'बिपरजॉय' पर गृह राज्य मंत्री का संसद में बयान

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राज्यसभा में कहा कि गुजरात सरकार से प्राप्त ज्ञापन के अनुसार चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण 1.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित होने की सूचना है और इससे प्रभावित क्षेत्रों में कृषि और बागवानी फसलों में 1212.50 करोड़ रुपये की कुल आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।
Aug 02, 2023, 3:26 PM IST

दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट पर गृह राज्य मंत्री का बयान

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राज्यसभा में बताया कि "झूठे वादे, धोखाधड़ी, ओवरचार्जिंग इत्यादि के लिए दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट किए गए मामले दिल्ली रोकथाम और पर्यटकों के खिलाफ दुर्व्यवहार रोकथाम अधिनियम, 2010 के तहत दर्ज किए गए हैं। पिछले एक साल और चालू वर्ष के दौरान (15 जुलाई तक), 481 मामले दर्ज किए गए हैं रिपोर्ट की गई है, जिनमें से 61 मामलों में दोषसिद्धि हुई है और 1 मामले में दोषमुक्ति हुई है।
Aug 02, 2023, 3:25 PM IST

'यह सरकार सदन को खुद ठप कर रही'

दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा से पहले लोकसभा स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनके नापाक मंसूबे हैं। वे सदन को अपना खिलौना समझकर जो मर्जी आए वह कर रहे हैं क्योंकि सत्ता उनके हाथ में हैं। हमारे वाजिब मुद्दों पर चर्चा नहीं होती लेकिन उनके मुद्दों पर भी चर्चा करने का मौका नहीं दिया जा रहा। यह सरकार सदन को खुद ठप कर रही है।
Aug 02, 2023, 2:18 PM IST

राज्यसभा में पेश किया विधेयक

खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन करने के लिए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए राज्यसभा में पेश किया गया।
Aug 02, 2023, 2:17 PM IST

कल तक के लिए लोकसभा स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल 3 अगस्त तक के लिए स्थगित।
Aug 02, 2023, 2:00 PM IST

लोकसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से गहरी नाराजगी जताई है। बिरला ने दोनों पक्षों से कहा कि जब तक सांसद सदन की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे तब तक वह लोकसभा में नहीं आएंगे। आज भी जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बिरला अध्यक्ष की सीट पर नहीं आए।
Aug 02, 2023, 11:56 AM IST

राज्यसभा के सभापति नहीं चाहते चर्चा: अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जब राज्यसभा सभापति ने कहा कि हमने मणिपुर पर चर्चा के लिए नोटिस स्वीकार कर लिया है और इसके लिए नाम मांगे हैं, तो हमने बोलना शुरू किया। लेकिन फिर उन्होंने (विपक्ष) नियम का हवाला देते हुए बहाना बना दिया। इसका मतलब है कि वे सिर्फ बहाने बना रहे हैं, चर्चा नहीं चाहते। लोकसभा में दिल्ली (NCT) से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक का अवलोकन किया जाएगा, इसलिए आज उस पर चर्चा की जाएगी। राज्यसभा में हमारे तीन विधेयक लगे हुए हैं।
Aug 02, 2023, 11:19 AM IST

स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
Aug 02, 2023, 10:28 AM IST

चर्चा से भाग रहा हैं विपक्ष: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के सांसद चर्चा करने के लिए नहीं आ रहे, वे चर्चा से भाग रहे हैं। उनको जनता, देश से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने के लिए चुना गया लेकिन वे (विपक्ष) शायद सदन को गंभीरता से नहीं लेते। वे मणिपुर तो जा सकते लेकिन पश्चिम बंगाल, राजस्थान नहीं जाएंगे।
Aug 02, 2023, 10:23 AM IST

राघव चड्ढा ने दिल्ली बिल को बताया राष्ट्रविरोधी अध्यादेश

BJD और YSRCP द्वारा संसद में दिल्ली सेवा विधेयक का समर्थन करने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बिल का समर्थन देने का फैसला लिया है... अगर भाजपा इस अध्यादेश को दिल्ली में लागू करने में सफल रही तो वह इसे अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों में भी लागू कर सकती है... यह एक राष्ट्रविरोधी अध्यादेश है और जो भी इसका समर्थन करेंगे इतिहास उन्हें राष्ट्रविरोधियों के नाम से याद रखेगा।
Aug 02, 2023, 10:22 AM IST

दिल्ली बिल का सभी पार्टियां करेंगी विरोध: सुशील गुप्ता

AAP सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली सभी पार्टियां इस बिल (अध्यादेश बिल) के खिलाफ वोट करेंगी और यह बिल लोकसभा में पास नहीं होगा।
Aug 02, 2023, 8:34 AM IST

प्रह्लाद जोशी खान व खनित विधेक राज्यसभा करेंगे पेश

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आज खान व खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 को राज्यसभा में पेश करेंगे। खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन करने के लिए विचार और पारित करने के लिए राज्यसभा में पेश किया जाएगा। यह बिल लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है।
Aug 01, 2023, 9:48 PM IST

बीजेपी ने अपने सदस्यों के लिए जारी किया व्हिप

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक पर कल चर्चा और मतदान होगा। भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को 2 अगस्त को पूरे दिन उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया।
Aug 01, 2023, 9:23 PM IST

संघीय ढांचे पर कोई हमला स्वीकार्य नही: राजद सांसद मनोज झा

राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "हमने इसे बार-बार दोहराया है। हम देश में संघीय ढांचे पर किसी भी हमले को स्वीकार नहीं करेंगे। आज यह दिल्ली में हो रहा है, कल यह किसी अन्य राज्य के साथ भी हो सकता है।"
Aug 01, 2023, 9:19 PM IST

वाईएस जगन मोहन रेड्डी दिल्ली अध्यादेश का करेंगे समर्थन: YSRCP सांसद

वाईएसआरसीपी सांसद विजयसाई रेड्डी ने कहा, "वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसका समर्थन करने का निर्णय लिया है और हम विधेयक का समर्थन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि विधेयक संसद में पारित हो।"
Aug 01, 2023, 9:08 PM IST

दिल्ली सेवा विधेयक पर क्या बोले मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के पैरा 95 में स्वयं उल्लेख किया है कि कुछ स्पष्टीकरण के लिए संसद एक कानून बना सकती है और वह वही कर रही है। गैर-भाजपा सदस्य, पिनाकी मिश्रा (बीजेडी सांसद) द्वारा दिया गया उत्तर विपक्ष पर करारा तमाचा है।
Aug 01, 2023, 4:30 PM IST

लोकसभा कल तक स्थगित

लोकसभा में भारी हंगामा होने के बाद इसे बुधवार तक स्थगित कर दिया है।
Aug 01, 2023, 3:36 PM IST

जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पास

लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पास हो गया है।
Aug 01, 2023, 3:24 PM IST

मुझे बिल लाने की दें अनुमति- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जीएनसीटी (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए कहा कि संविधान ने सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद दिल्ली के संबंध में कोई भी कानून ला सकती है। सभी आपत्तियां राजनीतिक हैं। कृपया मुझे यह विधेयक लाने की अनुमति दें।
Aug 01, 2023, 3:03 PM IST

'संघीय ढांचे पर हमला स्वीकार्य नहीं'

दिल्ली सेवा विधेयक पर बोलते हुए RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि संघीय ढांचे पर कोई हमला स्वीकार्य नहीं है।
Aug 01, 2023, 2:54 PM IST

जीएनटी संशोधन विधेयक का अधीर रंजन चौधरी ने किया विरोध

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में जीएनसीटी (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए कहा कि मैं विधेयक की शुरूआत का विरोध करने के लिए खड़ा हूं, क्योंकि विधेयक राज्य के क्षेत्र में इस सरकार के अपमानजनक उल्लंघन की पुष्टि करता है। यह सहकारी संघवाद के लिए कब्रिस्तान खोदने के लिए बनाया गया है।
Aug 01, 2023, 2:40 PM IST

लोकसभा दोपहर 3 बजे तक स्थगित.

लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
Aug 01, 2023, 2:38 PM IST

लोकसभा में अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जीएनसीटी (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए कहा, "संविधान ने सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद इस संबंध में कोई भी कानून ला सकती है। सभी आपत्तियां राजनीतिक हैं। कृपया मुझे यह विधेयक लाने की अनुमति दें।"
Aug 01, 2023, 2:28 PM IST

बिल के विरोध में कांग्रेस

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े आदेश से संबंधित बिल का कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विरोध किया। वहीं कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली सेवा विधेयक पूरी तरह से संघीय विरोधी और अलोकतांत्रिक है, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+