क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित

कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए संसद के बजट सत्र में शिफ्ट के मुताबिक कार्यवाही चलेगी...

Google Oneindia News

नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज हो गया है। पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की लगातार बढ़ रही कीमतों और कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 100 से भी ज्यादा दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में भी हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष के हंगामे पर राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू नाराज भी हो गए और कहा कि वो सत्र के पहले ही दिन सदस्यों पर कोई सख्त एक्शन नहीं लेना चाहते। पढ़िए, संसद के बजट सत्र का लाइव अपडेट।

parliament budget session live

लाइव ब्लॉग

Newest First Oldest First
3:11 PM, 10 Mar

लोकसभा की कार्यवाही भी 15 मार्च तक के लिए स्थगित हो गई है।
3:10 PM, 10 Mar

राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित हुई।
3:09 PM, 10 Mar

हमारी मांग है कि जो किसान तीन कानून वापस लेने का आग्रह करके 105 दिनों से बैठे हैं उनकी बात सुनें और उस पर फिर से चर्चा हो। हम अगर चर्चा में आपके सामने कोई चीज लाते हैं तो आप उसे स्वीकार करो और उसे वापस लो: मल्लिकार्जुन खड़गे, ​राज्यसभा में विपक्ष के नेता
3:09 PM, 10 Mar

लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित हुआ.
3:08 PM, 10 Mar

दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर सदन में चल रहे हंगामे को लेकर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने चैंबर में सर्वदलीय बैठक की।
3:08 PM, 10 Mar

गुजरात चुनाव में मैंने देखा राहुल गांधी मंदिर में पूजा करने लगे, जनेऊ पहनने लगे। अब ममता बनर्जी चंडीपाठ का जाप कर रही हैं। दीदी(ममता बनर्जी) चुनाव है इसलिए आप यह कर रही हैं। आपका असली रूप तो बंगाल के हिंदू समाज ने देखा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
11:55 AM, 10 Mar

बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री ने सांसदों को संबोधित करते हुए सभी सांसदों को वैक्सीनेशन प्रोग्राम में लोगों से जुड़ने और वैक्सीनेशन के लिए व्यवस्था करने को कहा है।
11:54 AM, 10 Mar

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए बहुजन समाज पार्टी सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव (सस्पेंशन ऑफ बिजनेस) नोटिस दिया है।
11:54 AM, 10 Mar

डीएमके, सीपीएम, शिवसेना और बीएसपी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
11:54 AM, 10 Mar

कांग्रेस और टीएमसी ने तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
11:53 AM, 10 Mar

तीन कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
11:53 AM, 10 Mar

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
9:43 AM, 10 Mar

मनोज झा

मनोज झा
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में दिया नोटिस
3:09 PM, 9 Mar

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच मध्यस्थता कानून पर चर्चा शुरू कराने को लेकर कांग्रेस के सांसद आनंद शर्मा भड़क गए. उन्होंने कहा कि सदन की परंपरा रही है कि जब तक सदन के समक्ष उपस्थित किसी विषय का समाधान नहीं निकल आता तब तक किसी और सरकारी कामकाज को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. इस तरह के विषय उठाना विपक्ष का अधिकार है.
3:08 PM, 9 Mar

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर हंगामे के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित हुई।
3:08 PM, 9 Mar

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी के बाद राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित हुई।
3:08 PM, 9 Mar

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी है जिसकी वजह से सरकार को तेल की कीमतें बढ़ानी पड़ी है। जो टैक्स इससे आता है वह किसी की जेब में नहीं जाता है। सड़क, बिजली, पानी और विकास की योजनाओं का काम इन्हीं पैसों से होता है: सुशील कुमार मोदी, भाजपा
12:01 PM, 9 Mar

लोकसभा, राज्यसभा, सदनों की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम छह बजे तक चलेगी।
12:00 PM, 9 Mar

संसद का कामकाज आज से अपने सामान्य समय पर हो रहा है, जैसे कोरोना काल से पहले होता था।
11:59 AM, 9 Mar

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
11:58 AM, 9 Mar

बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने फ्यूल के बढ़ते दामों को लेकर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस का नोटिस दिया है.
11:58 AM, 9 Mar

पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेक हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
10:14 AM, 9 Mar

मल्लिकार्जुन खड़गे

पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दामों पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया नोटिस
10:12 AM, 9 Mar

मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में दिया नोटिस
9:43 AM, 9 Mar

सतीश चंद्र मिश्रा

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने राज्यसभा में दिया चर्चा का नोटिस
8:08 PM, 8 Mar

लोकसभा की कार्यवाही कल, मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
8:08 PM, 8 Mar

विपक्ष के हंगामा के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित हो गई है।
8:07 PM, 8 Mar

लोकसभा की कार्यवाही शाम 7 बजे फिर से शुरू होती ही विपक्षी सांसदों ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हंगामा किया।
5:45 PM, 8 Mar

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही एक फिर स्थगि, शाम 7 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित की गई।
4:27 PM, 8 Mar

राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। पीठासीन अध्यक्ष वंदना चव्हाण ने ये जानकारी दी है।
READ MORE

Comments
English summary
Parliament Budget Session Second Part Live Updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X