लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और इराक में 39 भारतीयों के मुद्दे को लेकर मचा संग्राम लगातार जारी है।

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और इराक में 39 भारतीयों के मुद्दे को लेकर मचा संग्राम लगातार जारी है। गुरुवार को राज्यसभा में टीडीपी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई । लोकसभा में भी यही हाल रहा। विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही पहले दोपहर तक और उसके बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सरकार जहां सदन ना चलने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं विपक्ष सरकार पर आरोप मढ़ रहा है।

parliament

LIVE Feed
Mar 22, 2018, 12:21 PM IST

लोकसभा में टीडीपी समेत विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Mar 22, 2018, 12:20 PM IST

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने स्पीकर के माध्यम से सांसदों से की सदन चलने देने की अपील
Mar 22, 2018, 11:26 AM IST

टीडीपी के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Mar 22, 2018, 11:25 AM IST

नारेबाजी करते हुए गैलरी में आए टीडीपी के राज्यसभा सांसद, भारी हंगामा
Mar 22, 2018, 11:25 AM IST

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर राज्यसभा में टीडीपी का हंगामा
Mar 22, 2018, 11:10 AM IST

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर तक स्थगित
Mar 22, 2018, 11:09 AM IST

लोकसभा में लगे 'वी वांट जस्टिस' के नारे, विपक्ष का भारी हंगामा
Mar 22, 2018, 10:40 AM IST

कावेरी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में एआईएडीएमके का विरोध प्रदर्शन
Mar 22, 2018, 10:40 AM IST

संसद में उठ सकता है फेसबुक डेटा लीक का मुद्दा
Mar 22, 2018, 10:40 AM IST

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर टीडीपी सांसदों को विरोध प्रदर्शन
Mar 22, 2018, 10:40 AM IST

संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने टीडीपी का विरोध प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+