Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के आसार, जानिए संसद में आज क्या-क्या होगा?
Parliament Budget Session 2026: बजट सत्र 2026 के दौरान संसद की कार्यवाही एक बार फिर तीखे राजनीतिक टकराव की भेंट चढ़ गई। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगज़ीन रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही बार-बार बाधित करनी पड़ी।
विवाद की जड़ में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कथित उद्धरण बताए जा रहे हैं।

संसद के बजट सत्र का आज 3 फरवरी को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। आज संसद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों और चर्चा के विषयों को लिए नीचे से गुजर जाइए...
Lok Sabha Debate Updates: बार-बार स्थगन के बाद संसद में गरमागरमी के आसार
मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से लोकसभा की कार्यवाही प्रस्तावित है। पहले हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे, फिर 4 बजे तक स्थगित की गई। शाम को कार्यवाही शुरू होते ही विवाद दोबारा भड़क गया।
अंततः स्पीकर ने सदन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी पर सदन की मर्यादा तोड़ने और सशस्त्र बलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया।
Todat Lok Sabha Debate: संसद में आज क्या-क्या होगा?
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा: लोकसभा और राज्यसभा दोनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' (Motion of Thanks) पर बहस जारी रहेगी। लोकसभा में इसके लिए कुल 18 घंटे आवंटित हैं।
चीन सीमा विवाद पर स्पष्टीकरण: विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब के हवाले से चीन सीमा (लद्दाख) पर किए गए दावों को लेकर आज फिर तीखी नोकझोंक हो सकती है। सरकार इसे भ्रामक बताकर खंडन कर सकती है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई हालिया बातचीत और 18% अमेरिकी टैरिफ वाले ट्रेड समझौते पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है।
बजट पर चर्चा की तैयारी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट पर व्यापक चर्चा से पहले आज विभिन्न संसदीय समितियों के चुनाव और महत्वपूर्ण दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
विपक्ष की रणनीति: विपक्षी दल 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के नेता बेरोजगारी, किसानों की स्थिति और महंगाई के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) ला सकते हैं।
एजेंडे में क्या-क्या शामिल है?
सदन की शुरुआत पूर्व सांसद सुरूपसिंह हिरया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ होगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। लोकसभा में इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे आवंटित किए गए हैं।
एस्टिमेट्स कमेटी (प्राकलन समिति), लोक लेखा समिति (PAC) और सार्वजनिक उपक्रम समिति जैसी महत्वपूर्ण समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रस्ताव रखे जाएंगे। विभिन्न मंत्रालयों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
सदन में आज विपक्ष का फिर हंगामे के संकेत
राजनीतिक हलकों का मानना है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष चीन, सीमा सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों को फिर उठाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आज भी भारी हंगामे की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। कांग्रेस ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। संसद की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications