अधीर रंजन के निलंबन पर लोकसभा से I.N.D.I.A. सांसदों का वॉकआउट, अंबेडकर प्रतिमा तक किया मार्च

संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। इस बीच अधीर रंजन के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए।

दरअसल गुरुवार को पीएम मोदी के संबोधन के बाद अधीर रंजन चौधरी को निलंबित करने का प्रस्ताव आया था, जो पास हो गया। उसके बाद स्पीकर ने चौधरी को निलंबित कर दिया। ऐसे में विपक्षी दलों को सरकार के खिलाफ अब नया मुद्दा मिल गया है।

Parliament

वहीं शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद हंगामा करने लगे। उन्होंने सदन से वॉकआउट किया और अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकाला। राज्यसभा में भी चौधरी के निलंबन के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

Recommended Video

    पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी, सदन से किया वॉकआउट

    मामले में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान की धारा 105(1) के तहत, हर सांसद को संसद में बोलने की स्वतंत्रता है। अगर बहुमत की शक्ति का दुरुपयोग करके किसी भी सांसद को इस प्रकार निलंबित किया जाए, तो ये लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए उपयुक्त मामला है।

    सरकार ने क्या कहा?
    अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैंने उन्हें उसी समय कहा कि माफी मांगें और खेद व्यक्त करें, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। ये फैसला करना स्पीकर पर निर्भर करता है। वहीं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए आप अपशब्द कहेंगे, गलत बातें कहेंगे। ऐसे व्यक्ति से तुलना करेंगे जो आपकी देन है। इसके लिए विपक्ष ही जिम्मेदार है, ये तो 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाला मामला है।

    चौधरी ने दी सफाई
    वहीं अधीर रंजन ने कहा कि मैंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया है। मोदी जी हर बात पर बोलते हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर वो 'नीरव' बैठे हैं, जिसका मतलब 'चुप बैठना' है। मेरा इरादा पीएम मोदी का अपमान करने का नहीं था। पीएम मोदी को ऐसा नहीं लगा कि उनका अपमान किया गया है, उनके दरबारियों (दरबारी) को ऐसा लगा और उन्होंने मेरे खिलाफ यह प्रस्ताव लाया। मुझे पता चला कि (मामला) विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है और मुझे निलंबित कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+