क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

क्या ब्वॉयफ्रेंड चरित देसाई से शादी करने जा रही हैं परिणीति? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौरा चल रहा है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा तो शादी के बंधन में बंध ही चुके हैं। इसी बीच ये भी खबरें आने लगीं थीं कि प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी शादी करने जा रही हैं।

Google Oneindia News
Parineeti Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौरा चल रहा है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा तो शादी के बंधन में बंध ही चुके हैं। इसी बीच ये भी खबरें आने लगीं थीं कि प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी शादी करने जा रही हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा जोरों पर थी कि परिणीति अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। अब खुद परिणीति ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है। ऐक्ट्रेस ने ट्वीट कर अपनी शादी को लेकर पहली बार बोला है।

शादी के बंधन में बंधेगीं परिणीति चोपड़ा!

शादी के बंधन में बंधेगीं परिणीति चोपड़ा!

प्रियंका के बाद अब परिणीति चोपड़ा के शादी के चर्चे जोरों पर हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इसपर विराम लगा दिया है। कथित ब्वॉयफ्रेंड चरित देसाई संग शादी की खबरों पर परिणीति ने ट्विटर पर लिखा कि ये एकदम झूठ है। परिणीति ने कहा, 'एकदम निराधार और झूठा। मैं जब भी शादी करूंगी, इसकी जानकारी खुशी-खुशी दूंगी।' खबरें थीं कि परिणीति चरित देसाई से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

OnePlus के ब्रांड एंबैस्डर अमिताभ बच्चन का Samsung फोन हुआ खराब, Xiaomi ने उठाया मौके का फायदाOnePlus के ब्रांड एंबैस्डर अमिताभ बच्चन का Samsung फोन हुआ खराब, Xiaomi ने उठाया मौके का फायदा

एक्ट्रेस ने खबरों का किया खंडन, बताया निराधार

चरित प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वो करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स में सालों से काम कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी को लेकर कहा जाता है कि इनकी मुलाकात साल 2016 में ड्रीम टीम टूर के दौरान हुई थी। तभी दोनों अच्छे दोस्त बने और उनमें नजदीकियां बढ़ीं। हाल ही में प्रियंका की शादी से पहले जब वो अपने दोस्तों के साथ डिनर करने गई थीं तब वहां चरित भी मौजूद थे। इसकी फोटो खुद प्रियंका ने शेयर की थी।

अगले साल परिणीति की तीन फिल्में होंगी रिलीज

अगले साल परिणीति की तीन फिल्में होंगी रिलीज

फिल्मों की बात करें तो जल्द ही 'संदीप और पिंक फरार' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट अर्जुन कपूर हैं और फिल्म का निर्देशन दिबाकर बैनर्जी कर रहे हैं। इसके बाद परिणीति अक्षय कुमार के साथ 'केसरी' फिल्म में दिखाई देंगी। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। परीणित के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट फिल्म 'जबरिया जोड़ी' भी है। उनकी ये तीनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

VIDEO: ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते दिखे अमिताभ-ऐश्वर्या और आमिरVIDEO: ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते दिखे अमिताभ-ऐश्वर्या और आमिर

Comments
English summary
Parineeti Chopra To Marry Boyfriend Charit Desai? Actress Broke Silence.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X