Pariksha Pe Charcha 2026 Dates: कैसे मिलेगा PM से सवाल पूछने का मौका? यहां है हर डिटेल, कब तक करना है रजिस्टर?
Pariksha Pe Charcha 2026 Dates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुचर्चित और लोकप्रिय कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC 2026) अपने नौवें साल में प्रवेश कर चुका है। इस बार इस कार्यक्रम ने लोकप्रियता के मामले में पिछले सभी वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालकर उन्हें आत्मविश्वास से भरना है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या ने नया इतिहास रच दिया है। अब तक कुल 2,26,05,178 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस साल PPC यानी परीक्षा में चर्चा को लेकर स्टूडेंट्स के साथ-साथ पेरेंट्स और टीचर्स में भी गजब का उत्साह दिख रहा है।

अब तक कितने लोगों ने किया रजिस्टर?
- छात्र: 2.10 करोड़ से ज्यादा
- शिक्षक: लगभग 12.99 लाख
- अभिभावक: 2.44 लाख से अधिक
ये भी पढ़ें: PPC 2026 Registration: कब तक खुला है रजिस्ट्रेशन पोर्टल? ये है PM मोदी से मिलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
क्यों खास है PPC 2026?
यह कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधे जुड़ते हैं।
- तनाव मुक्ति: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान होने वाले मानसिक दबाव को कम करने के टिप्स।
- जीवन का उत्सव: परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर की तरह देखने का नजरिया।
- सीधा संवाद: चयनित प्रतिभागियों को PM मोदी से सीधे सवाल पूछने का अवसर।
स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें PPC 2026 के लिए आवेदन?
अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो प्रक्रिया बहुत सरल और मुफ्त है:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल innovateindia.mygov.in पर लॉग इन करें।
- कैटेगरी चुनें: अपनी श्रेणी (Student, Teacher या Parent) का चुनाव करें।
- लॉगिन: मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से OTP प्राप्त कर लॉगिन करें।
- क्विज: एक छोटी और रोचक ऑनलाइन MCQ गतिविधि (Quiz) में भाग लें।
- सवाल लिखें: प्रधानमंत्री से पूछने के लिए अपना सवाल (अधिकतम 500 शब्द) बॉक्स में लिखें।
महत्वपूर्ण सूचना: रजिस्ट्रेशन के लिए किसी विशेष दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। डिजिलॉकर (Digilocker ID) का उपयोग वैकल्पिक है।
PPC 2026 Deadline: कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
PPC 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। शिक्षा मंत्रालय ने सभी इच्छुक छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि वे इस प्रेरणादायक सत्र का हिस्सा बन सकें।
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: टूट गए PPC रजिस्ट्रेशन के सारे रिकॉर्ड, क्रूज पर पीएम मोदी ने लगाई स्पेशल क्लास
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख तय, सीएम खुद करेंगे जारी, कैसे चेक करें मार्कशीट? -
CBSE 10th Results 2026: किस तारीख को आएगा परिणाम? क्या होता है रिजल्ट में दिए RL-UFM जैसे कोड्स का अर्थ? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications