मां-बाप ने 'बेटी के रेपिस्ट से लिए पैसे' क्योंकि...
एक लड़की किडनैप की जाती है, उसका गैंग रेप होता है, मामला पुलिस के पास पहुंचता है, संदिग्ध पकड़े जाते हैं.
लेकिन जांच चल ही रही थी कि इस केस में अचानक एक नया मोड़ आ गया. अब पीड़िता ने अपने ही मां-बाप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
नाबालिग पीड़िता पुलिस के पास एक बार फिर शिकायत लेकर पहुंची कि उसके मां-बाप ने अभियुक्त से इस मामले में लड़की का बयान बदलवाने के लिए पैसे लिए हैं.
सितंबर 2018 में दिल्ली में इस नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया था.
कठुआ रेप केस में कौन है पीड़िता की वकील?
मां गिरफ़्तार, पिता फरार
दिल्ली पुलिस ने कहा कि लड़की की मां को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उनके पिता की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वो फिलहाल फरार हैं.
ये नया मामला तब सामने आया जब लड़की 5 लाख रुपये के नोटों के साथ पुलिस थाने पहुंची. पीड़िता के मुताबिक़ ये पैसे उसके माता-पिता ने अभियुक्त से लिए थे.
पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बीबीसी को बताया, "हमारा मानना है कि अभियुक्त ने पैसे देकर पीड़िता के माता-पिता से मामले को निपटाने की कोशिश की है."
"नाबालिग को इस मामले की जानकारी थी, साथ ही उसे यह पता था कि उसके माता-पिता ने पैसे कहां छुपा रखे हैं. पिता की गिरफ़्तारी के बाद ही और अधिक पता चलेगा."
कठुआ और उन्नाव बाकी रेप मामलों से अलग कैसे?
स्कूल से घर लौट बच्ची ने बताई यौन उत्पीड़न की कहानी
अंतरिम ज़मानत
पुलिस ने लड़की के माता-पिता और कथित अभियुक्त के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज किया है. इस मामले में पहला केस सितंबर में दर्ज किया गया था.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 2017 में उसके साथ दो लोगों ने रेप किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.
लेकिन उनमें से एक अंतरिम जमानत पर बाहर आ गया.
इसके बाद उसने लड़की के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें 20 लाख रुपये का लालच दिया ताकि वो अपनी बेटी को बयान बदलने और मामला वापस लेने के लिए मना सकें.
डेक्कन क्रोनिकल के मुताबिक पीड़िता अपने पड़ोसी की मदद से पुलिस तक पहुंची.
यौन हिंसा
2012 में राजधानी दिल्ली में एक चलती बस में एक 23 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के बाद से यौन हिंसा के मामले दर्ज करवाने के लिए आगे आने वालों की संख्या में तेज़ी आई है.
इसके बाद कई दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चलते रहे जिसके चलते सरकार ने रेप की सज़ा के क़ानूनों में बदलाव करते हुए इसे और कठोर बना दिया.
हालांकि, देश भर में महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ यौन हिंसा के मामलों को रिपोर्ट करने की तादाद बढ़ती जा रही है.
कुछ दिनों पहले ही जम्मू के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई तो उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती से रेप के बाद उसके पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर देश में कई जगहों पर लोग बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे.
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications