महाराष्ट्र के इस शहर में 90 रुपए के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम, पूरे देश में सबसे अधिक
नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल की सबसे अधिक कीमत महाराष्ट्र के परभणी जिले में है। यहां पेट्रोल की बिक्री 89.97 रुपए प्रति लीटर में हो रही है। उम्मीद है कि कुछ ही घंटे में यह आंकड़ा 90 छू लेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 87.77 रुपए और डीजल 76.98 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। लेकिन शनिवार को पेट्रोल के दाम में 39 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी जबकि शुक्रवार को 48 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। तेल की बढ़ती कीमत के विरोध में सभी विपक्षी पार्टियां लामबंद है।
कांग्रेस पार्टी ने तेल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाते हुए सोमवार को भारत बंद करने का ऐलान किया है। इधर के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार कर रही है। बता दैं कि फिलहाल पेट्रोल पर 25 प्रतिशत वैट लगा हुआ है जबकि डीजल पर 21 प्रतिशत। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर 9 रुपए और डीजल पर 1 रुपए का अलग से कर लगा बैठी है।
मोदी
सरकार
ने
खड़े
किए
हाथ
देशभर
में
पेट्रोल-डीजल
के
बढ़ते
दामों
पर
ना
तो
केंद्र
सरकार
लगाम
लगा
पा
रही
है
और
ना
ही
राज्य
सरकारें
ठोस
कदम
उठा
पर
रही
हैं।
सोमवार
को
केंद्र
की
मोदी
सरकार
ने
साफ
कर
दिया
है
कि
तेल
की
बढ़ती
दामों
में
सरकार
का
कोई
योगदान
नहीं
है।
अंतरराष्ट्रीय
बाजार
में
कच्चे
तेल
की
कीमत
में
उछाल
का
असर
भारत
पर
पड़
रहा
है।
उन्होंने
कहा
कि
पेट्रोल-डीजल
की
बढ़ती
कीमतों
पर
लगाम
लगाना
सरकार
के
हाथ
में
नहीं
है।
वहीं
कांग्रेस
की
ओर
से
भारत
बंद
के
ऐलान
पर
रविशंकर
प्रसाद
ने
कहा
कि
कांग्रेस
को
सब
पता
है
कि
आखिर
तेल
की
कीमत
में
वृद्धि
क्यों
हो
रही
है,
फिर
भी
वो
राजनीतिक
लाभ
के
लिए
लोगों
को
गुमराह
कर
रहे
हैं।
यह भी पढ़ें- विपक्ष की ताकत आजमाने के लिए नहीं हुए भारत बंद में शामिल: शिवसेना