तमिलनाडु: उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के भाई ओ राजा को पार्टी से निकाला
चेन्नई। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और एआईएडीएमके के सीनियर लीडर ओ पनीरसेल्वम के भाई ओ राजा को पार्टी से निकाल दिया गया है। ओ राजा के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते की गई है। ओ राजा के निष्कासन के लिए जारी किए गए पत्र पर मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम ने हस्ताक्षर किए हैं। ओ राजा के निष्कासन की जानकारी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की गई है।
पार्टी ने ट्विटर पर ओ राजा के निष्कासन का पत्र भी शेयर किया है। ओ राजा पर आरोप है कि वह पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के खिलाफ पार्टी को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनपर कई बार यह आरोप लग चुके हैं।
திரு. ஓ. ராஜா (பெரியகுளம் நகர மன்ற முன்னாள் தலைவர்) இன்று முதல் கழகத்தின் அடிப்படை உறுப்பினர் உட்பட அணைத்து பொறுப்புகளில் இருந்து நீக்கி வைக்கப்படுகிறார். pic.twitter.com/DDedK1xsOq
— AIADMK (@AIADMKOfficial) December 19, 2018
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: CBI ने आरोपियों के खिलाफ POCSO कोर्ट में चार्जशीट दायर की