Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के बाद महाराष्ट्र से BJP के लिए टेंशन वाली न्यूज, शिंदे कैबिनेट पर छलका पंकजा मुंडे का दर्द

नई दिल्ली, 12 अगस्त। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। लेकिन मंत्रिमंडल में अब तक एक भी महिला को जगह नहीं मिली पाई। इसके लिए शिंदे सरकार की आलोचना भी हुई। वहीं शिंदे मंत्रिमंडल में जगह पाने की आस में लगाए पंकजा मुंडे को भी निराश होना पड़ा। उनका दर्द सामने आ रहा है। उनके ताजा बयान से उसकी नाराजगी साफ झलकती है।

Eknath Shinde and Pankaja Munde

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। लेकिन मंत्रिमंडल में अब तक एक भी महिला को जगह नहीं मिली पाई। बीजेपी विधायक पंकजा मुंडे को भी निराश होना पड़ा।

पंकजा मुंडे की परेशानी
पंकजा मुंडे के समर्थक कई बार नाराजगी जता चुके हैं। चर्चा ये भी है कि विधान परिषद चुनाव में मौका नहीं मिलने से पंकजा मुंडे नाराज हैं। पंकजा मुंडे के जन्मदिन पर लगाए गए फ्लेक्स में किसी बीजेपी नेता का नाम नहीं था। वहीं इससे पहले पंकजा मुंडे को मुख्यमंत्री पद की दावेदार माना जा रहा था। इसके उलट भाजपा ने उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव में मौका ही नहीं दिया। पार्टी में अपनी जगह तलाश रही मुंडे अब बार- बार बाहर किए जाने से परेशान हैं।

'शायद मैं योग्य नहीं थी'
उम्मीद थी कि शिंदे सरकार की कैबिनेट विस्तार होने पर पंकजा मुंडे को जगह मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब मुंडे की बातों से ये पता चलता है कि वो इससे काफी नाराजा हैं। जब कैबिनेट में जगह क्यों नहीं मिलने के विषय पर बात की गई तो पंकजा मुंडे ने कहा, 'मुझे मंत्री पद नहीं दिया गया क्योंकि मैं योग्य नहीं थी। वे जब चाहें तब मंत्री पद देंगे। मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। ' ये बातें महादेव जानकर को राखी बांधने के बाद पंकजा मुंडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।

कैबिनेट विस्तार में पंकजा मुंडे रहे अनुपस्थित
शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही में 18 विधायक शामिल किए गए। इस कैबिनेट विस्तार के वक्त कई भाजपा नेता उपस्थित रहे लेकिन पंकजा मुंडे मौजूद नहीं पहुंची। बाद में उन्होंने ट्वीट कर नए मंत्रियों को बधाई दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+