3 पसलियां टूटने के बाद भी काम पर डटे रहे पंकज त्रिपाठी, कर रहे '83' की शूटिंग
नई दिल्ली। जाने माने बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी काम के प्रति अपनी गंभीरता के लिए जाने जाते हैं। इसका एक प्रमाण इससे समझा जा सकता है कि वे इस समय अपनी तीन पसलियां टूटी होने के बावजूद इंग्लैंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म है '83'। दैनिक भास्कर के हवाले से खबर है कि शूट पर जाने से पहले मुंबई में ही उनका एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट घर के कैंपस में ही बुलेट से गिर जाने से हुआ था।

मामूली चोट समझकर निकल गए छुट्टी पर
दरअसल पंकज को कंधे और बाजुओं में चोट आई थी। वे इस चोट को मामूली समझकर नजरअंदाज कर गए और छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड निकल गए। यहां से उन्हें शूटिंग के लिए लंदन निकलना था। यहां 83 की टीम उनका इंतजार कर रही थी। लेकिन छुट्टियों के दौरान उनके पेट और रिब केज के पास तेज दर्द उठने लगा। मेडिकल चेकअप कराया गया तो मालूम हुआ कि उनकी तो तीन पस्लियां टूट चुकी हैं।

टूटी पस्लियों के साथ शूटिंग पर पहुंचे
पंकज को जब पस्लियां टूटने की खबर हुई तब भी उन्होंने शूटिंग शिड्यूल को डिस्टर्ब नहीं होने दिया। वे तेज दर्द और सेहत नासाज़ होने के बावजूद तय तारीख और समय पर लंदन पहुंच गए और शूटिंग शूरू कर दी। हालांकि उन्हें अंदरूनी चोट आई है और चोट के साथ काम करने के लिए उन्हें सपोर्टिंग जैकेट पहनाई गई है।

कैसे लगी पंकज त्रिपाठी को चोट
दरअसल पंकज अपने ही घर की बाउंड्री में अपनी पसंदीदा बुलेट की राइड ले रहे थे। एक ऊंची जगह पर बाइक ले जाते हुए उनका संतुलन बिगड़ा और वे एक ओर जा गिरे। उन्हें अंदरूनी चोटें आई थीं जिसके कारण ही वे चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं लगा सके।
यह भी पढ़ें- सुनैना रोशन के आरोपों पर अब ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications