BJP विधायक के बिगड़े बोल, पंडित नेहरू और उनके खानदान को बताया अय्याश, देखें Video

Recommended Video

    BJP MLA ने Nehru औऱ उनके खानदान पर कही ऐसी बात, नहीं सहन कर पाएंगे आप...

    मुजफ्फरनगर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने एक विवादित बयान दिया है, उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, सैनी ने नेहरू और उनके पूरे परिवार को अय्याश कहा है, मीडिया से बात करते हुए विधायक विक्रम सिंह सैनी ने, जरा भी अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रखा और ना ही किसी का लिहाज किया,उल्टा बड़ी ही बेबाकी से वो नेहरू खानदान पर टिप्पणी करते रहे।

    'पंडित नेहरू और उनके परिवार को बताया अय्याश'

    'पंडित नेहरू और उनके परिवार को बताया अय्याश'

    उन्होंने कहा कि इनके खानदान के बारे में क्या कहा जाए, नेहरू ने तो अंग्रेजों के चक्कर में देश में बंटवारा करा दिया था, राजीव ने इटली में शादी की, इनका तो काम ही ऐश का रहा है, दरअसल, कुछ दिन पहले विक्रम सिंह सैनी ने अपनी फेसबुक पर पंडित नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जब पत्रकारों ने उनकी फेसबुक टिप्पणी पर सवाल किया तो वो माफी मांगने के बजाए नेहरू परिवार पर इस तरह से दोष मढ़ने लगे।

    विक्रम सिंह सैनी की नहीं रूकी विवादित जुबान

    विक्रम सिंह सैनी की नहीं रूकी विवादित जुबान

    यही नहीं उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ देश के बारे में सोचते हैं, उनके मन में और कुछ नहीं है, वो नेहरू के खानदान की तरह नहीं है, उनका लक्ष्य सिर्फ देश का विकास करना है।

     मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का

    मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का

    दरअसल, मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का है, यहां पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जा रहा था, इसी कार्यक्रम में भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, साथ ही सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर भी कार्यक्रम में मौजूद थे, इस मौके पर भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ पौधरोपण भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+