Watch Video: शादी में पंडित जी ने पढ़ा ऐसा मंत्र, हंसते हंसते लोटपोट हो गए बाराती संग दूल्हा-दुल्हन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे किसी शादी है। इस शादी में भी बाराती थे दूल्हा था और दुल्हनिया भी थी सब कुछ आम शादी की तरह चल रहा था लेकिन तभी पंडित जी ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद सभी हंसने लगे...

नई दिल्ली, 14 जनवरी: हर कपल की चाहत होती है कि उसकी शादी में कुछ ऐसा हो जो सबके लिए यादगार बन जाए, इसके लिए कई बार अलग अलग तरह की थीम भी रखी जाती है। हालांकि कई बार बिना कुछ थीम के लिए शादी में कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वीडियो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी मन ही मुस्कुराने लगेंगे।

दुल्हन से ज्यादा पंडित जी के हैं चर्चे

दुल्हन से ज्यादा पंडित जी के हैं चर्चे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे किसी शादी है। इस शादी में भी बाराती थे दूल्हा था और दुल्हनिया भी थी सब कुछ आम शादी की तरह चल रहा था लेकिन तभी पंडित जी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग पहले तो हैरान रह गए उसके बाद सभी हंसने लगे।

पंडित जी ने पढ़ा कुछ ऐसा मंत्र

पंडित जी ने पढ़ा कुछ ऐसा मंत्र

शादी में पंडित दूल्हा और दुल्हन को समझाता है कि शादी के बाद आप दोनों को एक दूसरे की सभी बातें माननी होगीं। इसके साथ ही वीडियो में आवाज आती है कि अब मैं हिंदी में मंत्र पढूं और वो आवाज होती है पंडित जी की उसके बाद पंड़ित जी 'तुझे देखा जो ये जाना सनम' गाने लगते हैं। पंडित जी के इस अंदाज पर शादी में मौजूद सभी हैरान रह जाते हैं।

एक दूसरे को देखने लगते हैं दूल्हा दुल्हन

एक दूसरे को देखने लगते हैं दूल्हा दुल्हन

पंडित जी के इस अवतार को देखने के बाद दूल्हा-दु्ल्हन एक दूसरे को देखने लगते हैं और फिर वो दोनों भी मुस्कुराने लगते हैं।सोशल मीडिया पर यूजर्स पंडित जी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स यह कह रहे हैं कि इन पंडित जी को हम अपनी शादी में बुलाएंगे।

वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ हो रहा वायरल

वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ये जिस शादी का है उस कपल की शादी को काफी साल हो गए हैं लेकिन अब उनकी शादी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अभी इससे पहले एक शादी का ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले नाइट क्लब पहुंची दुल्हन, अजनबी लोगों के साथ की 'वो सब हरकतें'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+