रेप की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को पंचकूला CBI कोर्ट से झटका,जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली। दो साध्वियों के साथ रेप करने के दोषी गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लगा है। पंचकूला की CBI कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रेप के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने झटका देते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
आपको बता दें कि दो साध्वियों के रेप के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को आज सीबीआई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। पंचकूला कोर्ट ने राम रहीम की याचिका को खारिज कर दी है। कोर्ट ने 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के आरोप में राम रहीम की जमानत याचिका को खारिज कर दी।
Panchkula CBI court rejects bail application of #GurmeetRamRahim. Ram Rahim was sentenced to 20 years in prison last year for raping two women in 2002 pic.twitter.com/RTatzcZOvq
— ANI (@ANI) August 23, 2018
गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ-साथ हनीप्रीत इंसा को पंचकूला की सेशन कोर्ट से करारा झटका लगा मिला था। राम रहीम ने 21 अगस्त को बेल की अर्जी लगाई थी। जिस पर आज सीबीआई कोर्ट में सुनवाई की, लेकिन कोर्ट बाबा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।