Pallavi Dempo: आम चुनाव 2024 में सबसे अमीर प्रत्‍याशी पल्‍लवी डेम्‍पो की सीट पर वोटिंग में भी टूटा रिकॉर्ड?

Pallavi Dempo Net Worth: आम चुनाव 2024 में आज 7 मई को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। 11 राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 93 पर उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला हो रहा है। इन उम्‍मीदवारों में देश की सबसे अमीर उम्‍मीदवार पल्‍लवी श्रीनिवास डेम्‍पो भी शामिल हैं।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन पल्‍लवी श्रीनिवास डेम्‍पो दक्षिण गोवा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार हैं। गोवा में नोर्थ व साउथ दो सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। गोवा की दोनों सीटों पर शाम छह बजे तक 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Goa South in Lok Sabha election 2024

बात अगर पल्‍लवी श्रीनिवास डेम्‍पो की सीट दक्षिण गोवा की करें तो यहां पर शाम छह बजे तक 72.23 फीसदी वोटिंग हुई है। कांग्रेस ने पल्‍लवी के सामने कैप्‍टन विरियाटो फर्नांडीस को टिकट दे रखा है।

पल्‍लवी श्रीनिवास डेम्‍पो उद्योगपति हैं। संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में हैं। चुनाव शपथ पत्र में पल्‍ल्‍वी डेम्‍पो ने कुल संपत्ति 1361 करोड़ रुपए बताई है, जो सारे उम्‍मीदवारों में सबसे ज्‍यादा है।

लोकसभा चुनाव 2024 में गोवा दक्षिण सीट से पल्‍लवी श्रीनिवास डेम्‍पो ने 119 पेज का शपथ पत्र दिया है, जिसमें खुद की संपत्ति 255.44 करोड़ रुपए व पति श्रीनिवास डेम्‍पो की संपित्‍त 998.83 करोड़ रुपए बताई है।

Goa South in Lok Sabha election 2024

गोवा दक्षित सीट से भाजपा उम्‍मीदवार पल्‍लवी श्रीनिवास डेम्‍पो इतनी अमीर हैं कि लंदन और दुबई जैसी जगहों पर इनके लग्‍जरी घर हैं। इनके पास महंगी कार व ज्‍वैलरी भी है।

पल्‍लवी श्रीनिवास ने शेयर मार्केट में भी खूब पैसा लगा रखा है। 81 कंपिनयों में इनकी शेयर होल्डिंग है। देश के टॉप ब्रांड और बैकों के बॉन्‍डस भी ले रखे हैं।

गोवा दक्षिण सीट का इतिहास

गोवा दक्षिण सीट पर कभी किसी एक पार्टी का कब्‍जा नहीं रहा है। हालांकि ज्‍यादा बार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। साल 2019 में कांग्रेस के फ़्रांसिस्को सार्डिन्हा जीते थे, जो पूर्व भी गोवा दक्षिण से सांसद रहे। साल 2014 में नरेंद्र सवाईकर सांसद बने थे। भाजपा-कांग्रेस के अलावा यूनाइटेड गोअन्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी व महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी भी जीत दर्ज कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+