भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने पर फिलिस्तीन ने अपने राजनयिक को पाक से वापस बुलाया

नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 हमलों के मास्टमाइंड आतंकी हाफिज सईद के साथ मंच साझा करना पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबु अली को भारी पड़ गया। भारत के आपत्ति जताने पर फिलिस्तीन ने खेद व्यक्त किया और राजदूत को वापस बुला लिया। पाक में फिलिस्तीन के राजदूत अबु अली को वापस बुलाए जाने की जानकारी भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबु अल हईजा ने दी। फिलिस्तीन ने भारत को से कहा है कि वो दोनों देशों के रिश्तों को काफी महत्व देता है और आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसके साथ खड़ा है।

हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया

हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबु अली ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया था। सईद ने शुक्रवार को एक रैली की थी। यह रैली पाक स्थित रावलपिंडी में हुई थी। रैली में सईद और राजदूत वालिद अबु अली साथ दिखे। जिस पर भारत विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जाहिर की और कहा कि यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

फिलीस्तीन ने बुलाया वापस

फिलीस्तीन ने बुलाया वापस

भारत की ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद फिलिस्तीन ने इस मामले में खेद जताया और अपने राजदूत को वापस बुला लिया। फिलिस्तीन की सरकार ने कहा है कि हाफिज की रैली में राजदूत वालिद अबु अली की मौजूदगी को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।

हमारे राजदूत हाफिज को नहीं जानते थे

हमारे राजदूत हाफिज को नहीं जानते थे

पूरे घटना क्रम पर भारत में फिलिस्तीन के राजदूत ने कहा कि पाक में फिलिस्तीन के राजदूत हाफिज के बारे में नहीं जानते थे। जब उन्होंने बोलना शुरू किय तब हाफिज के बारे में पूछा। हमारे राजदूत का भाषण, हाफिज के बाद था। हाफिज ने भाषण दिया और वो चला गया। हमारे लिए यह स्वीकार्य नहीं है।

मोदी की यात्रा का इंतजार

मोदी की यात्रा का इंतजार

भारत में फिलिस्तीन के राजदूत ने कहा कि पीएम मोदी फिलिस्तीन के लिए एक महान अतिथि हैं, हम वहां उनका स्वागत करते हैं। मुझे आशा है कि वह जल्द ही फिलिस्तीन की यात्रा करेंगे, उनकी यात्रा का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+