एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय हाई कमिश्नर को तलब किया
नई दिल्ली। एलओसी पार जैश के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमिश्नर को तलब किया है। पाकिस्तान की सरकार ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघगन है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तमाम सेना प्रमुखों और देश के लोगों से कहा कि वह किसी भी तरह की संभावना के लिए तैयार रहें।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि भारत ने एलओसी का उल्लंघन किया है, हमे इसका जवाब देने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा था कि भारत में आगामी चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि वह दुनियाभर की मीडिया को उस जगह पर लेकर जाएंगे जहां भारत हमले का दावा कर रहा है, साथ ही लोगों को दिखाया जाएगा कि भारत का दावा झूठा है और यहां किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित जैश के ठिकानों पर हमला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो वायुसेना की इस कार्रवाई में 200-300 आतंकी ढेर हो गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। खुद विदेश सचिव विजय गोखले मीडिया के सामने आए और उन्होने इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायुसेना ने पाकिस्तान बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमे कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर IAF की एयर स्ट्राइक पर जानिए कुल कितना हुआ खर्च












Click it and Unblock the Notifications