Seema-Sachin Love Story: काठमांडू के जिस होटल में रुके थे दोनों, उसके कमरा नंबर 204 पर हुआ नया खुलासा
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उनके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा की लव स्टोरी में रोजाना नए खुलासे हो रहे। उन्होंने दावा किया था कि वो दोनों भारत में घुसने से पहले नेपाल के एक होटल में हफ्तेभर रुके थे, लेकिन उसके रजिस्टर में दोनों का नाम नहीं है। ऐसे में दोबारा से दोनों पर शक बढ़ गया है।
न्यूज चैनल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी टीम नेपाल के उस होटल में गई थी, जहां पर दोनों रुकने का दावा करते हैं। होटल के मैनेजर गणेश रोकामगर ने दोनों को कमरा देने की बात तो कबूली, लेकिन उनके नाम रजिस्टर में नहीं थे।

मैनेजर के मुताबिक उन्होंने उनसे आईडी नहीं ली थी, बस उनको रजिस्टर में नाम लिखने को कहा था। ऐसा उस इलाके के बहुत से होटल वाले करते हैं। उनका मानना है कि दोनों ने रजिस्टर में गलत एंट्री की।
दोनों करीब एक हफ्ते तक कमरा नंबर 204 में रुके थे। वो कमरा बहुत छोटा था, उसमें सिर्फ एक डबल बेड था। उसका रोजाना का किराया 500 रुपये वो लोग देते थे। मैनेजर के मुताबिक दोनों ज्यादातर वक्त कमरे में गुजारते थे। वो पशुपतिनाथ मंदिर और आसपास के इलाकों में भी घूमने गए।
सीमा हैदर एक दिन पब जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मैनेजर ने उनको नहीं जाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वहां के पब में भारतीय काफी ठगे जाते हैं, ऐसे में उनका जाना सही नहीं है। इस पर दोनों मान गए। गणेश को ये भी शक है कि दोनों ने होटल के उसी कमरे में शादी भी कर ली थी।
मैनेजर के घरवालों से हुई जान-पहचान
सीमा और सचिन ने गणेश के घरवालों से अच्छी जान-पहचान बना ली थी। उन्होंने उनके बच्चों के साथ कुछ रील्स भी शूट किए, लेकिन अब वो डिलीट कर दिए गए हैं। मैनेजर के मुताबिक दोनों इतना घुलमिलकर रहते कि किसी को सीमा के पाकिस्तानी होने का शक ही नहीं हुआ।
करीब एक हफ्ते तक दोनों काठमांडू में रहे, इसके बाद एक दिन उन्होंने टैक्सी ली और पोखरा के लिए निकल पड़े। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं।
किस बात पर है शक?
सीमा के कई सारे जवाब गोल-मोल हैं। हाल ही में पाकिस्तान में रहने वाले उसके पहले पति ने दावा किया था कि सीमा का भाई और चाचा पाकिस्तानी सेना में हैं। ऐसे में इस बात का शक भी है कि कहीं वो पाकिस्तानी जासूस तो नहीं है?
आईडी कार्ड पर भी शक
पाकिस्तान में जन्म के वक्त ही आईडी कार्ड बन जाता है, लेकिन सीमा हैदर के पास जो कार्ड है, उस पर 20 सितंबर 2022 की डेट है। ऐसे में शक ये भी है कि सीमा ने कार्ड बनवाने में इतनी देर क्यों की? फिलहाल यूपी एटीएस इन सवालों का जवाब खोज रही है।












Click it and Unblock the Notifications