Video: सीमा हैदर को सचिन ने दिया ऐसा सरप्राइज, कि खुश होकर भाभी जी ने कैमरे पर की ऐसी हरकत
Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। मई 2023 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर अपने यूट्यूब चैनल पर अपने और अपने पति सचिन मीणा के बारे में बताते रहती हैं।
सीमा हैदर ने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि सचिन ने उन्हें एक खास सरप्राइज दिया है। इस सरप्राइज को देख सीमा हैदर इतनी खुश हो गईं कि वह कैमरे पर ही सचिन मीणा के साथ रोमांटिक हो गईं। उनका ये वीडियो अब वायरल होने लगा है।

सचिन मीणा ने सीमा हैदर को दिया ये खास सरप्राइज
वीडियो में दिख रहा है कि सचिन मीणा सीमा हैदर को बिना बताए, उसके लिए एक मोबाइल फोन लेकर आता है। जो वो सीमा को गिफ्च गिफ्ट करेत हैं। न्यू मोबाइल फोन लेकर सीमा हैदर इतनी खुश हो जाती हैं कि वो कैमरे पर ही सचिन को किस करती हैं।
सीमा हैदर कहती हैं कि वो न्यू मोबाइल लेकर काफी खुश हैं। वीडियो में सीमा सचिन के साथ बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सीमा पाकिस्तान से अपने चार बच्चे भी साथ लेकर आई थीं। ये सीमा के पहले पति गुलाम हैदर के साथ उनके बच्चे हैं।
क्या फिर से मां बनने वाली हैं सीमा हैदर?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर, सचिन मीना के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। सीमा हैदर ने कहा कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और 2024 उनके लिए खुशखबरी लेकर आया है। सचिन के पिता और सीमा के ससुर ने कहा कि उन्होंने उसकी हथेली देखी है सीमा को एक लड़का हो सकता है।
सीमा हैदर की सचिन से पहली मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG पर हुई थी। सीमा को सचिन से प्यार हो गया और वह पिछले साल मई में भारत आ गई थीं।
सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं और उनके पहले और पाकिस्तानी पति का नाम गुलाम हैदर है। सीमा हैदर की पिछली शादी से चार बच्चे हैं, सबसे बड़ा आठ साल का है।
पिछले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीमा और सचिन को इस शक में गिरफ्तार किया था कि सीमा और सचिन पाकिस्तानी जासूस हो सकते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें यात्रा प्रतिबंध की शर्त पर रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications