दो दिन से पाकिस्तान लगातार कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू कश्मीर। लाइन ऑफ कंट्रोल पर तनाव जारी है और लगातार दूसरी बार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हो रही है और मोर्टार भी दागे गए है। हालांकि इंडियन आर्मी भी इस मूठभेड़ का मुहंतोड़ जवाब दे रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से पुंछ सेक्टर के पास खारी करमारा क्षेत्र में रात से लगातार मोर्टार दागे गए, उसके बाद सुबह भी मुठभेड़ जारी रही। इससे पहले गुरूवार को भी जम्मू कश्मीर-पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ सीजफायर का उल्लंघन हुआ था, जिसमें एक जवान समेत एक नागरिक की मौत हो गई थी। इस मुठभेड़ में छह जवान भी घायल हुए थे।
दोनों तरफ से मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की एक 35 साल की महिला को पुंछ सेक्टर में गिरफ्तार कर उसे पाक आर्मी को सौंप दिया था। पाकिस्तान आर्मी ने इसे गुडविल गेस्चर बताते हुए इंडियन आर्मी की प्रशंसा की थी, लेकिन उसे दो दिन बाद ही दोनों देशों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 30 सितंबर तक पाकिस्तान की ओर से 600 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है, जो पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications